找回密码
 立即注册
搜索
查看: 382|回复: 0

दिल्ली में बेकरी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 13 लाख की ऑनलाइन ठगी, बैंक खाते खंगाल रही पुलिस

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:30:43 | 显示全部楼层 |阅读模式
  बेकरी शाप की फ्रेंचाइजी के नाम पर युवक से ठगे 13 लाख रुपये।





जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। बेकरी शाप की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक युवक से करीब 13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित नत्थू काॅलोनी निवासी सुमित कुमार की शिकायत पर उत्तर पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने जिन खातों में रकम ली, उनको खंगाला जा रहा है। उनके जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



शिकायत के अनुसार, सुमित कुमार अपनी बेकरी की दुकान खोलना चाहते थे। इसलिए किसी नामी बेकरी शाॅप की फ्रेंचाइजी के लिए इंटरनेट पर जानकारी तलाश रहे थे। चार फरवरी 2025 को एक कंपनी की वेबसाइट पर फ्रेंचाइजी की जानकारी के लिए आवेदन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कंपनी का कर्मचारी बनकर उनको काल किया, उसने उनको अपना नाम अश्विन शर्मा बताया। आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए कंपनी के नाम से ईमेल व प्रपोजल भेजे और अलग-अलग बहानों से रकम मांगी।



सुमित ने रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपाजिट, दुकान की सजावट, उपकरण व अन्य शुल्क के नाम पर 12.77 रुपये आरोपी द्वारा बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा किराया और एग्रीमेंट शुल्क के रूप में 27 रुपये और खर्च किए।

आरोपी ने वादा किया था कि तीन अप्रैल को दुकान का सामान मुंबई से रवाना कर दिया जाएगा, लेकिन सात अप्रैल तक कुछ नहीं आया।

जब सुमित ने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपित ने काॅल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।



पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि वह मानसिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- सोनिया विहार में दो मौतें: भाजपा नेता की डूबकर मौत, दमकल वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 01:16 , Processed in 0.176789 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表