找回密码
 立即注册
搜索
查看: 913|回复: 0

दो साल के बच्चे पर निकाली पिता से दुश्मनी, दिल्ली के खजूरी खास में मासूम का अपहरण कर निर्मम हत्या

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:30:41 | 显示全部楼层 |阅读模式
  अपहरण कर दो वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका।









जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। खजूरी खास इलाके में दो वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी। शुक्रवार शाम को किसी ने राठौर का अपहरण कर लिया था।

शनिवार सुबह उसका शव सीआरपीएफ कैंप की दीवार के पास खून से लथपथ मिला। सिर पर चोट के निशान थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की है।

खजूरी खास थाना पुलिस ने अपहरण और हत्या की धाराओं में प्राथमिकी की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता से रंजिश के चलते बच्चे की हत्या की गई है।



पुलिस ने एक संदिग्ध हो हिरासत में लिया है, जोकि बच्चे के परिवार का जानकार बताया जा रहा है। अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि चार टीमें जांच कर रही हैं। सीसीटीवी से महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पुलिस के मुताबिक, दो वर्षीय राठौर का परिवार खजूरी खास फ्लाईओवर के नीचे रहता है। इसके परिवार में पिता भरत, मां सरोज व अन्य सदस्य हैं। इनके रिश्तेदार भी आसपास ही रहते हैं। माता-पिता खिलौने व गुब्बारे बेचने का काम करते हैं।



शुक्रवार शाम करीब छह बजे अचानक खेलते हुए राठौर गायब हो गया था। स्वजन ने तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने खजूरी खास थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी कर जांच शुरू की गई थी।

शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे सैर कर रहे लोगों ने सीआरपीएफ कैंप के पास एक बच्चा पड़ा नजर आया। उसके सिर से खून निकल रहा था।

उन लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस वहां पहुंची। बच्चा मृत पाया गया। बाद में उसकी शिनाख्त राठौर के रूप में हुई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है।



यह भी पढ़ें- सोनिया विहार में दो मौतें: भाजपा नेता की डूबकर मौत, दमकल वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 01:17 , Processed in 0.177437 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表