|
|
शराब पीने को लेकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के गांव खिजरी में पत्नी ने पति की फूकनी व चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पति के शराब पीकर घर आने पर हुई कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी पति के शव के पास खड़ी रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खिजरी निवासी 32 वर्षीय सुखबीर मजदूरी करता था। उसकी दीक्षा उर्फ गुड्डी के साथ दूसरी शादी हुई थी। सुखबीर अक्सर शराब के नशे में घर आता था। वह गुड्डी के साथ मारपीट करता था। शनिवार को भी वह शराब पीकर घर आया। गुड्डी के साथ गाली-गलौज करने लगा।
जिस पर उनके बीच विवाद बढ़ गया। खाना बना रही गुड्डी रसोई से फूकनी व चाकू लेकर आई। उसने सुखबीर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए जिससे सुखबीर वहीं गिर पड़ा। उसकी गर्दन पर भी चाकू से वार किए गए। चीख सुनकर बच्चे व पड़ोसी दौड़े। पुलिस भी पहुंच गई।
खून से लथपथ हालत में पड़े सुखबीर को अस्पताल में भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी के साथ रहता था विवाद जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक सुखबीर सिंह के पास दो बच्चे हैं। पत्नी के साथ उसका विवाद रहता था। जिसके चलते हत्या की गई। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपित गुड्डी मानसिक रोगी है। |
|