找回密码
 立即注册
搜索
查看: 674|回复: 0

Panipat News: घर में घुस चाकू से गोदकर महिला की हत्या, छत के रास्ते से घुसा नकाबपोश

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:30:24 | 显示全部楼层 |阅读模式
  नकाबपोश बदमाश ने महिला की चाकू से गोदकर की हत्या। सांकेतिक फोटो





संवाद सहयोगी, बापौली (पानीपत)। गांव नगला-पार में शनिवार को नकाबपोश बदमाश ने एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा तो महिला के देवर के लड़के रीतिक ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उस पर भी चाकू से हमला कर दिया ओर फरार हो गया। आसपास के लोग जब घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद नकाबपोश युवक नगला-पार गांव में 54 वर्षीय सुखदेई के घर छत के रास्ते से घुसा था। वह घर पर अकेली ही थी। मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर घुसा। बताया जा रहा है कि युवक चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर घर में घुसे और अचानक हमला कर दिया।

घटना के समय सुखदेई घर के अंदर अकेली थी। तभी नकाबपोश युवक ने उस पर गर्दन और छाती पर चाकू से कई वार कर दिए। खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी ताई को बचाने के लिए दौड़े रितिक पर भी बदमाश ने चाकू से वार कर दिया।



वारदात की सूचना मिलने के बाद पड़ोसी एकत्रित हो गए। घायल ऋतिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की को भी बुलाया। टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वारदात के समय ड्यूटी पर गए थे सुखदेई के पति

नगला पार निवासी सुखदेई के पति मुनीराम पानीपत में एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करते हैं। घटना के समय वे ड्यूटी पर थे। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत घर पहुंचे और पत्नी की हालत देखकर बेसुध हो गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


चाकू से किए गए सात वार

अभी तक छानबीन में सामने आया कि बदमाश ने चाकू से गर्दन व आसपास के हिस्से पर सात वार किए। जिससे महिला का खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एफएसएल टीम मौके पर पहुंची

वारदात की सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट नीलम आर्या ने बताया कि टीम ने घर से खून के नमूने, चाकू के निशान और फिंगरप्रिंट इकट्ठा किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 02:32 , Processed in 0.119789 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表