找回密码
 立即注册
搜索
查看: 713|回复: 0

यूपी के इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 100 और सहायिका के 700 पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:29:56 | 显示全部楼层 |阅读模式
  सहायिका व महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर होगी सीधी भर्ती।





जागरण संवाददाता, बस्ती। जिले में रिक्त चल रहे महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 100 तो सहायिकाओं के 700 पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की जाएगी। भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ऐसे महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से अनुरोध पत्र लिए जाएंगे, जो अपना समायोजन चाहती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यदि कोई सहायिका महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद की पात्र होगी और पदोन्नति के पात्रता की शर्तें पूरी करती होगी तो उसकी पदोन्नति कर दी जाएगी।



जिले 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त चल रहे महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।प्रक्रिया के शुरू होने से पहले दोनों के समायोजन की पहल की गई है।

इतना ही नहीं पांच वर्ष की निरंतर सेवा,उम्र अधिकतम 50 वर्ष,आरक्षण पहले की भांति,शैक्षिक योग्यता कम से कम इंटरमीडिएट की पात्रता रखने वाली सहायिकाओं की पदोन्नति महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में की जाएगी। समायोजन और प्रमोशन के बाद नए महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।



इस बार नए शासनादेश के अनुसार आय प्रमाण पत्र की सीमा छह माह खत्म कर तीन वर्ष कर दी गई है। आय प्रमाण पत्र अब तीन वर्ष के लिए मान्य होंगे। आरक्षण में ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग को हटाकर केवल अनुसूचित जाति,जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग कर दिया गया है। समायोजन व प्रमोशन के बाद सीधी भर्ती शुरू की जाएगी। -राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-22 21:21 , Processed in 0.167737 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表