找回密码
 立即注册
搜索
查看: 131|回复: 0

बारिश में ट्रॉली के नीचे छिपे भाई-बहन की कुचलने से दर्दनाक मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:29:54 | 显示全部楼层 |阅读模式
  हादसे में भाई बहन की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच करतीं एसडीएम आकांक्षा गौतम व सीओ विशाल गुप्ता।





जागरण टीम, सीतापुर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई और एक घायल हो गए। तंबौर में बारिश से बचने के लिए भाई-बहन ट्रॉली के नीचे छिपे थे। इस बीच चालक ने ट्रैक्टर चला दिया। कुचलने से दोनों की मौत हो गई। वहीं, पिसावां में आज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक घायल हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तंबौर के लोनियनपुरवा गांव के पैकरमा ने मंदिर में मां दुर्गा की स्थापना की थी। पैकरमा गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूर्ति लेकर शारदा नदी में विसजर्न करने के गए थे। इसी पर कपिल की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ ट्राली पर सवार थी।



लहरपुर कोतवाली के रतौली गांव के पास पहुंचे ही बारिश होने लगी। बारिश से बचने के कई लोग ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे छिप गए। इसमें कपिल की सात वर्षीय पुत्री साक्षी और चार वर्ष का बेटा रितिक भी था। बारिश बंद होने पर बाकी लोग ट्रॉली पर चढ़ गए, लेकिन साक्षी और रितिक ट्रॉली के नीचे ही रह गए। इसी बीच चालक ने ट्रैक्टर चला दिया।

कुचलने से साक्षी की मौत हो गई और रितिक गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रितिक की जिला अस्पताल में मौत हो गई।



उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम और क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्त ने बताया ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सीतापुर में अमजदपुर रामकिशोर और विजय गुरुवार रात पैदल जा रहे थे। गुरसंडा चौराहा पर रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्य केंद्र पिसावां ले जया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



जिला अस्पताल में रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया गया। विजय का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ambedkarnagar News: जिला अस्पताल में CT Scan की जांच ठप होने से मरीज परेशान, हॉस्पिटल के लगा रहे लोग
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-22 21:21 , Processed in 0.164984 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表