找回密码
 立即注册
搜索
查看: 436|回复: 0

Agra News: मंडप में फेरे शुरू होने से ठीक पहले पुलिस पहुंची, नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, बरात लौटी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 17 小时前 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

फेरों से पहले पहुंचकर पुलिस ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, आगरा। बरात लेकर आया दूल्हा मंडप में फेरों की तैयारी में था। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। इसी दौरान मंगलवार रात सवा दस बजे दरवाजे पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई।

दुल्हन की आयु से संबधित प्रपत्र मांगे तो स्वजन पेश नहीं कर सके। दुल्हन से बातचीत और आधार कार्ड में आयु 17 वर्ष होने पर शादी रोक दी गई। दूल्हे को बरात के साथ दरवाजे से लौटना पड़ा।

चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर मंगलवार रात आठ बजे जगदीशपुरा क्षेत्र में किशोरी की शादी होने की सूचना दी गई। कालर द्वारा लगातार फोन करते हुए नाबालिग की शादी रुकवाने को कहा गया। जिस पर चाइल्ड लाइन की टीम जगदीशपुरा थाने पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस टीम को साथ लेकर दुल्हन के घर पहुंची तो वहां बरात आ चुकी थी। मंडप में बैठी दुल्हन के फेरों की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देख बरात और घरातियों में अफरातफरी मच गई।

दुल्हन के स्वजन का कहना था कि लड़की बालिग है। जिस पर उनसे आयु संबंधी कागज मांगे तो वह पेश नहीं कर सके। दुल्हन से बातचीत करने पर उसने अपना आधार कार्ड दिखाया। जिसमें वह 17 वर्ष की थी। दूल्हे काे समझाया गया कि लडकी नाबालिग है, शादी करने पर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

जिस पर वह बरात लेकर अलीगढ़ लौट गया। चाइल्ड लाइन के समन्वयक बीके गौतम ने बताया कि लड़की को बुधवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। स्वजन द्वारा प्रपत्र प्रस्तुत करने पर उनसे बांड भरवाकर लड़की को उनके सिपुर्द कर दिया जाएगा
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 17:30 , Processed in 0.156028 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表