找回密码
 立即注册
搜索
查看: 27|回复: 0

Madhepura News: हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, राइफल समेत 6 हथियार बरामद; 3 गिरफ्तार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 14 小时前 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

उदाकिशुनगंज थाना में बरामद हथियार की जानकारी देते एसपी संदीप सिंह व मौजूद अन्य पुलिस कर्मी।



संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर और नयानगर गांव में सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की रेड में दो कट्टा, एक दो नाली बंदूक, एक मास्केट, दो राइफल, एक लोडेड कारबाइन, एक कारबाइन का खाली मैगजीन, बिंडोलिया समेत 22 कारतूस, पांच खोखा और तीन एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ही तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हथियार तस्करी का तार खगड़िया और मुंगेर से जुड़ा हुआ है। पुलिस की छापेमारी में गिरोह के तीन सदस्य शाहजादपुर के विराट कुमार सिंह, नयानगर के अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू व नयानगर के अमन कुमार सिंह गिरफ्तार किए लेकिन एक अन्य सदस्य रतवारा थाना क्षेत्र के बड़गांव का पवन कुमार सिंह अभी फरार है।

एसपी संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की रात शाहजादपुर गांव के वार्ड संख्या चार निवासी चंद्रहास सिंह के पुत्र विराट कुमार सिंह के घर छापेमारी की गई। इसके बाद विराट सिंह की निशानदेही पर उसके दोस्त नयानगर गांव के बिरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के घर की गई छापेमारी उसके घर से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुआ।

बरामद हथियार में दो कट्टा, एक दो नाली बंदूक, एक मास्केट, दो राइफल, एक कारबाइन मैंगजीन सहित व कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में विराट कुमार सिंह और अंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के अलवा नयानगर के ही गोपाल कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपित हथियार का तस्करी करता है। यह अंतरजिला का मामला है। खगड़िया और मुंगेर जिले से हथियार की खरीद की जाती थी। जिसे आसपास के जिले में बिक्री की जाती थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अबतक कितने लोगों के पास हथियार की बिक्री की गई है। ए

सपी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खरीदार इन लोगों से जुड़ते थे। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, दारोगा विक्की रविदास, रमेश प्रसाद यादव, जिला आसूचना इकाई टीम व सशस्त्र बल शामिल रही।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 14:47 , Processed in 0.164820 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表