找回密码
 立即注册
搜索
查看: 566|回复: 0

देहरादून नगर निगम में सिरफिरे का तांडव, महापौर की कुर्सी पर बैठने की करने लगा जिद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:55:16 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

निगम में हंगामा मच गया और परिसर में भीड़ एकत्रित हो गई है। आर्काइव



जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर निगम में एक बार फिर एक सिरफिरा महापौर के कक्ष में घुस गया और महापौर की कुर्सी पर बैठने का प्रयास करने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम के सुरक्षा कर्मियों ने युवक को बामुश्किल बाहर निकाला और महापौर कक्ष के द्वार को बंद किया। महापौर ने युवक की ओर से तीसरी बार नगर निगम में घुसकर कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर पुलिस को लिखित शिकायत देने की बात कही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को सिरफिरा युवक के जबरन निगम में घुसने से हंगामा हो गया। महापौर कक्ष में जाने से रोकने के बाद वह काफी देर तक नगर निगम परिसर में ही खड़ा रहा। नगर निगम के कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों ने युवक से बातचीत कर उसकी जानकारी और कृत्य का कारण जानना चाहा, लेकिन युवक ने कुछ नहीं बताया। वह इसी बात पर अड़ा रहा कि वह महापौर सौरभ थपलियाल का प्रतिनिधि है और उनके ही कक्ष में बैठेगा। युवक ने कई बार महापौर कक्ष में घुसने का प्रयास किया, जिससे निगम में हंगामा मच गया और परिसर में भीड़ एकत्रित हो गई है।

आरोपित युवक पहले भी दो बार इसी प्रकार की हरकत कर चुका है। लेकिन, उसे मानसिक रूप से कमजोर मानकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि, महापौर सौरभ थपलियाल नगर निगम परिसर में पहुंचे तो युवक उनके पास ही पहुंच गया और उनके कक्ष में बैठने के लिए लिखित आदेश की मांग करने लगा। महापौर ने कहा कि युवक की इस हरकत का कारण पता नहीं चल पाया है। उसके खिलाफ लिखित में पुलिस को शिकायत दी जाएगी। वहीं, अब यह कक्ष केवल महापौर की मौजूदगी में ही खुलेगा। उनके स्टाफ और अधिकृत कर्मचारियों के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा महापौर के कक्ष में घुस गया और उनकी कुर्सी पर जा बैठा

यह भी पढ़ें- दीपावली बाद देहरादून नगर निगम में छुट्टी जैसा हाल... अधिकांश कर्मचारी गायब! कामकाज हुआ प्रभावित
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 11:26 , Processed in 0.135695 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表