找回密码
 立即注册
搜索
查看: 170|回复: 0

SIR Form भरने में मतदाताओं को सबसे ज्यादा इस समस्या का करना पड़ रहा सामना, लोग हुए कंफ्यूज

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:52:33 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र घर घर पहुंचाने की तो बीएलओ में होड है। लेकिन उन्हें भरने में मतदाताओं को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। वर्ष 2023 की मतदाता सूची के भाग संख्या व क्रमांक आदि कुछ परिवार से जुड़ी सूचनाएं भरने में सबसे अधिक समस्या आ रही है। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में कई सवालों को सुलझाने के लिए बीएलओ को खोजना पड़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 23.15 लाख मतदाताओं के सापेक्ष अब तक लगभग 17 लाख से अधिक गणना प्रपत्र का वितरण हो चुका है। बीएलओ घर घर प्रपत्र पहुंच रहे हैं। लेकिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र में मांगी गई सूचनाएं भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गणना प्रपत्र में वर्तमान सूचनाओं के अलावा परिवार से जुड़ी सूचनाएं, पिछली 2023 की मतदाता सूची सूची के भाग संख्या व क्रमांक आदि का भी उल्लेख करना है। हलांकि फार्म भरवाने से अधिक बीएलओ अभी फार्म घर-घर तक पहुंचाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। बीएलओ प्रपत्र से जुड़ी कोई खास जानकारी मतदाताओं के बीच साझा नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते मतदाताओं में प्रपत्र भरने में कठिनाई आ रही है।

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन की गीता ने बताया कि बीएलओ फार्म दे गए थे। उसमें 2023 की मतदाता सूची का भाग संख्या आदि भरना है अब जब बीएलओ फार्म लेने आएंगे तभी भर पाऊंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र वितरित हो चुके हैं। शेष तीन से चार दिनों में वितरण पूरा होने के बाद फार्म लिए जाएंगे। उसी समय बीएलओ फार्म के अधूरे सवालों का निस्तारण करेंगे। पूरन नगर निवासी गणना पत्र मिला है।

इसमें 2003 की वोटर लिस्ट से एपिक नंबर भरना है जो मिल नहीं रहा है। नवाबगंज वार्ड आठ के निवासी प्रवीन कुमार ने बताया की उनको अभी तक एसआइआर का फार्म नही मिला है। औरास के पूराचांद के मजरा देवतारा के पंचायत भवन में बीएलओ विवेक कुमार ने चौपाल लगा एसआइआर फार्म भरवाया। श्रवन कुमार आदि ने बताया कि बीएलओ के आने के बाद फार्म भरा जा सका।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 16:34 , Processed in 0.148637 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表