找回密码
 立即注册
搜索
查看: 510|回复: 0

Bihar: 28 फरवरी तक किसानों से 36.85 लाख टन होगी धान खरीद, जानिए रेट और प्रक्रिया

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:51:34 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बिहार में धान अध‍िप्राप्‍त‍ि शुरू। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



राज्य ब्यूरो, पटना। Paddy Procurement in Bihar: 28 फरवरी तक राज्य में किसानों से 36.85 लाख टन धान की सरकारी खरीद होगी।

केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आधार पर पैक्सों एवं व्यापार मंडलों में धान खरीद शुरू है। अब तक 2447 किसानों से 17 हजार 850 टन धान की सरकारी खरीद हुई है।

किसानों से साधारण धान 2369 रुपये और ग्रेड-ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है। धान खरीद से संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए टाल फ्री नंबर-1800 1800 110 पर फोन कर सकते हैं।
फरवरी के अंत तक होगी खरीद

सहकारिता विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में किसानों से धान की खरीद एक नवंबर से फरवरी के अंत तक चलेगी।

पंचायत स्तर पर पैक्स एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के माध्यम से किसानों से धान खरीद की जाएगी। पैक्सों और व्यापार मंडलों बिचौलियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

जिन किसानों का अब तक निबंधन नहीं हुआ है वैसे किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर किसान निबंधन कराकर धान की बिक्री कर सकते हैं।

इसके लिए इच्छुक किसानों के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर धान की संभावित मात्रा एवं भूमि संबंधी अद्यतन विवरणी प्रविष्ट करना आवश्यक होगा।  

  • साधारण धान 2369 रु. और ग्रेड-ए धान 2389 रु. प्रति क्विंटल की दर से हो रही खरीद
  • सहकारिता विभाग ने पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के लिए जारी किया आवश्यक निर्देश
  • धान खरीद से संबंधित जानकारी के लिए टाल फ्री नंबर-1800 1800 110 पर करें फोन


पैक्सों में धान भंडारण की व्यवस्था


सहकारिता विभाग ने पैक्सों और व्यापार मंडलों को धान खरीद और उसके भंडारण की समूचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सभी पैक्स व व्यापार मंडल भंडारण की व्यवस्था के अलावा नमी मापक यंत्र, माप-तौल यंत्र का नवीकरण, किसानों का आधार आधारित सत्यापन के लिए आवश्यक उपकरण, बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 16:23 , Processed in 0.141893 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表