找回密码
 立即注册
搜索
查看: 749|回复: 0

Muzaffarpur Crime: कोचिंग से पढ़ा कर लौट रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:48:15 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

कोचिंग में पढ़ा कर लौट रही महिला शिक्षक, हत्या के बाद रोते बिलखते स्वजन। जागरण






जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के भटौलिया स्थित तरौरा नहर पुल के पास बदमाशों ने मंगलवार की शाम महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब अपने भाई के साथ शहर के कोचिंग से पढ़ाकर बाइक से घर जा रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोली मारने के बाद बाइक से फरार हो गए। फिलहाल, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है।

बताया गया कि कोमल शहर के ही एक निजी कोचिंग में छात्रों को पढ़ाती है। शाम को कोमल भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने कोमल के पीठ में गोली मार दी।

गोली चलने के बाद कोमल ने शोर मचाया। इसके बाद उसके छोटे भाई ने बाइक रोककर देखा तो उसकी बहन के पीठ में गोली लगी थी। भाई ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला शिक्षक रोज की तरह कोचिंग पढ़ाने के बाद घर लौट रही थीं। तभी नहर पुल के पास बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर मुशहरी पुलिस के साथ डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। काेमल के भाई आदित्य कुमार ने बताया कि बहन को लेकर घर जा रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने बहन को गोली मार दी। बहन को किसने मारा, उसे नहीं देखा। अगर देखता तो वो मेरी हाथों से नहीं बचता। गोली लगने के बाद बहन सड़क पर गिर गई।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 18:19 , Processed in 0.313376 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表