找回密码
 立即注册
搜索
查看: 73|回复: 0

प्रयागराज के कर्जन पुल पर नर्स से दुष्कर्म करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर, चार आरोपित जेल में हैं बंद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:47:54 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रयागराज में कर्जन पुल के पास हुए दुष्कर्म कांड में आरोपियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कर्जन ब्रिज के नीचे 16 अगस्त को एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स से दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों पर गैंग्स्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए फाफामऊ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गैंग्स्टर लगने पर आरोपितों पर और शिकंजा कसा जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शांतिपुरम इलाके की रहने वाली है युवती

शांतिपुरम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती फाफामऊ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। 16 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे अपने ब्वायफ्रेंड के साथ शहर किसी काम से जा रही थी। कर्जन पुल पर पहुंची तो स्कूटी रोक कर उसका ब्वायफ्रेंड लघुशंका करने चला गया। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे। नर्स को घसीटकर कर्जन ब्रिज के नीचे ले जाने लगे।
विरोध करने पर ब्वायफ्रेंड को भगा दिया  

ब्वायफ्रेंड ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर भगा दिया था। कर्जन ब्रिज के नीचे ले जाकर नर्स से दुष्कर्म करते हुए उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसके बाद आरोपितों के दो और साथी पहुंचे, जिन्होंने मारपीट करते हुए पीड़िता को बाइक पर बैठाया था। बाइक पर पीछे बैठा युवक शांतिपुरम चौराहे से पहले वीबीएस स्कूल के पास उतर गया था, जबकि उसे एक निजी अस्पताल के पास उतारते हुए बाइक चलाने वाला युवक भाग निकला था।
फाफामऊ पुलिस ने 4 अज्ञात पर केस दर्ज किया था

फाफामऊ पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट समेत अन्य धाराओं में चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस हिमांशु सरोज निवासी बजहा थाना नवाबगंज व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपित 25 हजार रुपये के इनामी बरसाती निवासी गदियानी सोरांव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
चारों आरोपित जेल में हैं

सुजीत भारतीय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। चारों इस समय नैनी जेल में हैं। इन सभी पर और शिकंजा कसने के लिए फाफामऊ पुलिस ने गैंग्स्टर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी फाफामऊ अश्वनी सिंह का कहना है कि आरोपितों पर गैंग्स्टर लगाया जाएगा। इसके लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी गई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 18:33 , Processed in 0.149393 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表