找回密码
 立即注册
搜索
查看: 112|回复: 0

झरिया में विधायक कार्यालय से थोड़ी दूर पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:47:21 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

घटना स्थल पर जांच करती झरिया थाने की पुलिस।  



जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय अफरा–तफरी मच गई जब बाइक सवार दो अपराधियों ने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को नजदीक से गोली मार दी। माैैक पर ही युवक की माैत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना स्थल झरिया की विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय ( जनता मजदूर संघ) से थोड़ी पर है। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और युवक को सड़क पर गिरा हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना झरिया थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही झरिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से उठाकर धनबाद अस्पताल भेजा गया।  पाटलिपुत्र अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से धनबाद की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि मृतक की पहचान और हमलावरों के उद्देश्यों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय यहां भीड़भाड़ रहती है, ऐसे में बीच सड़क पर गोली चलना चिंताजनक है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 18:27 , Processed in 0.157772 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表