找回密码
 立即注册
搜索
查看: 897|回复: 0

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:45:41 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली ढेर। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। यह मुठभेड़ सुबह से जारी है। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार, सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के दौरान मंगलवार सुबह से सुरक्षाबल की टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
1 नक्सली की मौत

सुरक्षाबलों को एर्राबोर के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी। मुखबिरी के आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक नक्सली को ढेर कर दिया।

पुलिस ने घटना से जुड़ी अधिक जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सुकमा में ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।
खूंखार नक्सली मंगडू के छिपे होने की सूचना

जिलें के एर्राबोर थाना क्षेत्र में लगातार कोंटा एरिया कमेटी सचिव मंगडू के होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद अलग अलग जगहों से सुरक्षा बल की टीम रवाना की गई। मौके पर जवानों और माओवादियों का आमना सामना हो गया।

सुबह से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। जिसमें एक नक्सली का शव बरामद कर लेने की सूचना है। मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस ने की है। हालांकि, गोपनीयता बरतते हुए विस्तृत जानकारी नहीं दी गईं।
सुबह शुरू हुई मुठभेड़

सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। टीम में डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) के जवान भी शामिल थे। जब डीआरजी की टीम उस क्षेत्र में पहुंची और उनका सामना माओवादियों से हुआ, दोनों और से रुक रुक फायरिंग हो रही है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट केस: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 4 राज्यों में 30 ठिकानों पर रेड
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-16 20:31 , Processed in 0.358357 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表