找回密码
 立即注册
搜索
查看: 238|回复: 0

2003 की मतदाता सूची में कैसे खोजें नाम? बीएलओ तो नहीं दे पा रहे संतोषजनक जवाब

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:42:40 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



संवाद सूत्र, गोंडा। दोपहर के 1.15 थे। जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित संपर्क केंद्र में मो. अफजल ने टोल फ्री नंबर 1950 पर काल किया। उन्होंने कहा कि मुझे एसआइआर का फार्म भरना है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मेरा नाम दर्ज था या नहीं, यदि दर्ज है तो किस क्रमांक पर, मतदाता सूची की भाग संख्या कितनी है, यह जानकारी नहीं हो पा रही है। इसको लेकर जब बीएलओ से पूछा गया तो वह भी संतोषकजनक जवाब नहीं दे सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इब्राहीम ने फोन पर बताया कि बीएलओ गणना प्रपत्र तो गए हैं, लेकिन कैसे क्या भरा जाएगा इसकी जानकारी नही है। यह तो सिर्फ बानगी भर है। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के तहत गणना प्रपत्र भरने के लिए मतदाता अब संपर्क केंद्र में फोन मिला रहे हैं। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 25.52 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरना है।

हेल्प डेस्क की हुई स्थापना

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. रजी ने बताया कि मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। मतदाता 2003 की मतदाता सूची देखने के साथ ही गणना प्रपत्र भरने संबंधी जानकारियां कर सकते हैं। हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दोपहर में हेल्प डेस्क पर पहुंचे मतदाता शफीक अहमद सूची में अपना नाम खोजते दिखे।

क्या है समय-सारिणी

चार दिसंबर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा। नौ दिसम्बर, 2025 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि नौ दिसम्बर, 2025 से आठ जनवरी, 2026 तक होगी।

नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि नौ दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगी। सात फरवरी, 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 02:21 , Processed in 0.274756 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表