找回密码
 立即注册
搜索
查看: 267|回复: 0

De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में दे दे प्यार दे 2 की दन दनादन कमाई, तीसरे दिन हुई नोटों की बारिश

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:41:00 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दे दे प्यार दे कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। De De Pyaar De 2: अभिनेता अजय देवगन की साल 2019 में रिलीज होने वाली सुपरहिट फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल यानी दे दे प्यार दे 2 को हाल ही में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। कमाई के मामले में ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक अपनी धाक जमाए हुए है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार का दिन दे दे प्यार दे 2 के लिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में काफी खास रहा है। रिलीज क तीसरे दिन दे दे प्यार दे 2 ने ग्लोबली धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसका अंदाजा आप संडे के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन इस फिल्म ने दुनियाभर में कितने करोड़ का कारोबार किया है।  
वर्ल्डवाइड छाई दे दे प्यार दे 2

14 नवंबर को साउथ फिल्म कांथा के साथ दे दे प्यार दे 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस बार हिंदी सिनेमा साउथ सिनेमा पर भारी पड़ा है और मूवी ने बंपर कमाई कर सभी को हैरान किया है। गौर किया जाए दे दे प्यार दे 2 के रिलीज के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वह 20 करोड़ के करीब रहा है, जोकि अपने आप में काफी खास आंकड़ा है।  

  

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में छाई दे दे प्यार दे 2, वर्ल्डवाइड हुई इतने करोड़ की कमाई

इस तरह से अब अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ के पास पहुंच गया। रिलीज के ओपनिंग वीकेंड तक अगर कोई मूवी ग्लोबली इतनी कमाई करती है तो यकीनन उसके हिट होने के चांसेस उतने अधिक बढ़ जाते हैं। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि मंडे टेस्ट में ये फिल्म किस तरह की परफॉर्मेंस दिखाती है।  

  

कुल मिलाकर कहा जाए तो ये अजय देवगन के स्टारडम का दम है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी उनकी फिल्म दे दे प्यार दे 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।  
अजय देवगन का चला जादू

मालूम हो कि दे दे प्यार दे 2 इस साल की अजय देवगन की चौथी रिलीज है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन मामले ये उनकी तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 50 करोड़ का आंकड़ा 2025 में ग्लोबली पार किया है। ये अजय देवगन ने स्टारडम का का जादू ही है, जो दे दे प्यार 2 को ओवरसीज भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Collection Day 3: रविवार को अजय देवगन की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर हुई धांसू कमाई
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 02:40 , Processed in 0.269370 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表