找回密码
 立即注册
搜索
查看: 919|回复: 0

पहाड़ों की रानी मसूरी में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई बूढ़ी दिवाली, तांदी और रासौ नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:39:54 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

मसूरी में आयोजित बग्वाल सेलिब्रेशन में नृत्य करते हुए महिलाएं व पुरुष। जागरण



संवाद सहयोगी, जागरण मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बग्वाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डिबसा पूजन के साथ होलियात खेली गई और अखरोट की भिरूड़ी वितरण के बाद महिलाओं और पुरुषों के बीच रस्साकसी का मुकाबला हुआ।

पारंपरिक तांदी, रासौ, जंगूबाजी और सराईं नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी नृत्य में भाग लेकर खूब मनोरंजन किया।

मसूरी के अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के तत्वावधान में मसूरी कैम्पटी रोड पर स्थित पुराने चकराता टोल पर आयोजित बूढ़ी दीपावली सेलिब्रेशन में जौनपुर, जौनसार और रवाईं घाटी के निवासियों के साथ स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने भी प्रतिभाग किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

समारोह का आरंभ डिबसा पूजन से हुआ, जिसे पंडित सुमन नौटियाल ने संपन्न करवाया। इसके बाद होलियात खेली गई और आकर्षक तांदी और रासौ नृत्य कर रहे महिलाओं और पुरुषों के ऊपर से अखरोट की भिरूड़ी फेंकी गई, जिसे लोगों ने बग्वाल के प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। रस्साकसी मुकाबले में महिलाएं विजयी रहीं।

  

बग्वाल सेलिब्रेशन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा नेत्री नेहा जोशी, पालिका सभाषद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, विशाल खरोला, रूचिता गुप्ता, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, रणवीर सिंह कंडारी, भाजपा मंडलाध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंढियाल, नगर निगम देहरादून के पार्षद सोमेंद्र बोहरा, मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, प्रताप पंवार, दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी, गाजियाबाद के मसूरी और त्यौडी में बनेगा मिनी स्टेडियम

यह भी पढ़ें- मसूरी की माल रोड पर दौड़ीं विंटेज कारें, रैली से उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 00:11 , Processed in 0.146940 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表