找回密码
 立即注册
搜索
查看: 167|回复: 0

फर्जी शादी गिरोह: पंजाब से 2 लाख रुपये में उपलब्ध करवाते थे दुल्हन, हिमाचल में अब तक कितने लोगों से की ठगी?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:38:44 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हिमाचल में फर्जी शादी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में फर्जी शादी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दुल्हन उपलब्ध करवाने के बदले में फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह के सदस्य लड़के वालों से दो लाख रुपये लेते थे। यह दो लाख रुपये इस एवज में थे कि उनके लड़के की शादी के लिए पंजाब में लड़की तलाशने आदि में आने वाला खर्च बताते थे।

ये लोग ऐसे परिवार की तलाश में रहते थे जिसके लड़के की शादी लंबे समय से नहीं हो रही हो तो उसे अपने ताने वाने में फंसाकर शादी करवा देते थे।

इसके साथ ही विवाह करने वाली लड़की सोने चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साथ कर वहां से निकल लेती थी। ऐसी ही घटना नगरोटा बगवां पुलिस थाने के तहत घटित हुई और पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तीन पंजाब व दो आरोपित कांगड़ा के

पांच आरोपितों में तीन पंजाब के तो दो आरोपित जिला कांगड़ा के हैं। गिरफ्तार आरोपितों में 40 वर्षीय राजप्रीत कौर पत्नी कुलविंदर सिंह निवासी गांव रजापुर पती डाकघर नूरपुर तहसील जिला लुधियाना पंजाब, 30 वर्षीय रेनू पुत्री इंद्रजीत सिंह निवासी गांव बाबा बुड्ढा साहिब गली नंबर 11 डकोआ समा मंडी, जालंधर पंजाब, 39 वर्षीय आरती पत्नी जगदीश कुमार निवासी गांव रिहालपुरा डाक व तहसील जिला कांगड़ा, 35 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र मेजर सिंह गांव बड़ेतच डा. सुईयापुर तहसील रायकोट जिला लुधियाना, पंजाब व 43 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी कलेड तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा गिरफ्तार हैं।  
पांच दिन के रिमांड पर भेजे आरोपित

पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपितों को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपितों से पूछताछ करेगी और चोरी कर ले गए जेवरात व अन्य सामान भी बरामद करने में जुटेगी। पुलिस टीम यह भी पड़ताल कर रही है कि यह मामला पहला मामला है या इस तरह खेल आरोपित अन्य परिवारों से भी खेल चुके हैं। अन्य पुलिस थानों से भी पुलिस संपर्क करेगी।
यह है मामला

शनिवार को पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उक्त मामले में पंजाब के एक ग्रुप के खिलाफ ठगी करके शादी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार तीन महिलाओं, एक ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस गिरोह की एक महिला द्वारा नगरोटा बगवां विस क्षेत्र के पटियालकड़ में एक घर में शादी की गई।

शादी अगस्त माह में हुई थी। शादी के 20 दिनों के बाद ही यह महिला घर से गहने व नगदी से लेकर फरार हो गई थी। शनिवार को इस महिला व उसके अन्य साथियों द्वारा गांव के लोगों द्वारा देखा गया। इसके बाद लोगों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस द्वारा इन लोगों को काबू किया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी करवाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 20 दिन बाद सब कुछ लेकर फरार हो गई दुल्हन; 4 गिरफ्तार



पुलिस ने पांच आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आरोपितों से कड़ी पूछताछ करेगी। लगता है इस गिरोह ने अन्य परिवारों को भी जालसाजी करके ठगा है और इस तरह से लूटपाट की है। इस गिरोह में और कौन कौन शामिल हैं, उसकी भी पड़ताल की जा रही है। बीते ढाई साल में अब तक यह पहला ऐसा मामला है जो इस तरह का सामने आया है। इस तरह की लूटपाट अगर किसी के साथ हुई है तो वह पुलिस में शिकायत दें।
-अंकित शर्मा, डीएसपी, कांगड़ा।


  

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चिट्टे के विरुद्ध क्यों शुरू हुआ महाभियान? आपको चौंका देगा दो साल में नशे से जान गंवाने वालों का आंकड़ा
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 01:56 , Processed in 0.196761 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表