找回密码
 立即注册
搜索
查看: 240|回复: 0

मधुबनी जिले में एनडीए को बढ़त, महागठबंधन का भी खाता खुला

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:27:31 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Madhubani vidhan sabha Election Result 2025: मधुबनी में एनडीए के प्रत्याशी बढ़त बनाने दिख रहे हैं।  



डिजिटल डेस्क, मधुबनी। Madhubani vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतों की गिनती शुरू हो गई है। हालांकि अभी शुरुआती आंकड़े आ रहे हैं। इसमें एनडीए को बढ़त मिल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबनी की राजनगर विधानसभा से भाजपा के सुजीत कुमार पासवान 17552 मत लेकर आगे चल रहे हैं। राजद के विष्णु देव को 7222 मत मिले हैं। इस तरह से भाजपा 10330 मतों से आगे चल रही है।


हाट सीटों में एक झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो नीतीश कुमार मिश्र (भाजपा) 7928 वोट हासिल कर रामनारायण यादव (सीपीआई) से आगे चल रहे हैं। उन्हें केवल 2578 मत मिले हैं। इस तरह से नीतीश मिश्र को 5350 की बढ़त है।

खजौली विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां से भी अरूण शंकर प्रसाद (भाजपा) 8561 मत हासिल कर ब्रजकिशोर यादव (राजद) से आगे चल रहे हैं। राजद को केवल 5296 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा को 3265 वोटों की बढ़त है।


हरलाखी से सुधांशु शेखर (जदयू) को 3344 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार पांडे (सीपीआई) को केवल 1326 मत मिले हैं। वहीं मो शब्बीर (निर्दलीय) ने 1233 वोट हासिल किया है।


बेनीपट्टी विधानसभा की बात करें तो विनोद नारायण झा (भाजपा) ने 3893 मत प्राप्त किए हैं। वहीं नलिनी रंजन झा (कांग्रेस) को 1919 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा 1994 वोट से पीछे चल रही है।


लौकहा सीट की बात कर लें। यहां से महागठबंधन के लिए खुशखबरी है। भारत भूषण मंडल (राजद) ने 4126 वोट हासिल किया है। वहीं सतीश साह (जदयू) को 3367 मत मिले हैं। इस तरह से राजद को 759 मतों की बढ़त है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 10:24 , Processed in 0.159450 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表