找回密码
 立即注册
搜索
查看: 683|回复: 0

गोरखपुर के आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई भाजपा के महामंत्री नियुक्त, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:20:49 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

आचार्य पवन राम त्रिपाठी। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खजनी तहसील के ग्राम गाजर नरसिंग के मूल निवासी आचार्य पवन राम त्रिपाठी को मुंबई भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। पवन विगत पांच वर्षों से मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष के पद दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे।

आचार्य पवन राम त्रिपाठी वर्तमान समय में मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के नेशनल बुक ट्रस्ट के सलाहकार भी हैं। वह लंबे समय से मुंबई में रहकर धर्म-अध्यात्म, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मुंबई के संन्यास आश्रम से जुड़कर उन्होंने हिंदू धर्मग्रंथों का गहन अध्ययन किया और हजारों विद्यार्थियों को संस्कृत की शिक्षा दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वह संस्कृत और ज्योतिष के प्रकांड विद्वान हैं और उनकी ख्याति हिंदू संस्कृति के प्रचारक के रूप में भी है। उन्हें महामंत्री बनाए जाने पर मुंबई के उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर है। माना जा रहा है कि हिंदी भाषी समाज में उनकी गहरी पकड़ और लोगों से सीधा संवाद करने की शैली को देखते हुए भाजपा ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है।  

पवन राम त्रिपाठी को मुंबई भाजपा का महामंत्री बनाए जाने पर उनके गृहक्षेत्र गोरखपुर में भी समर्थकों, शुभचिंतकों में खुशी की लहर। उनके अग्रज और भाजपा गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी ने बताया कि पवन त्रिपाठी की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना से उन्हें उत्तरोत्तर नई जिम्मेदारी मिल रही है और उसका वह पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन कर रहे हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 16:44 , Processed in 0.795337 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表