找回密码
 立即注册
搜索
查看: 398|回复: 0

पटना जू में दहाड़ेगा राजगीर का बब्बर शेर, जल्द ही जगुआर का भी दीदार कर सकेंगे सैलानी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:19 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पटना जू में जल्द ही राजगीर जू सफारी से लगाए जाएंगे बब्बर शेर। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान में सैर करने वाले लोगों को अब राजगीर जू सफारी के शेर को देखने का अवसर जल्द मिलेगा। सफारी के बब्बर शेर की दहाड़ जू में गूंजेगी। शेर के लिए अलग से केज बनाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजगीर जू सफारी से शेर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली स्थित सेंट्रल जू आथिरिटी आफ इंडिया से बातचीत हो रही है। जू सफारी से एक मेल और एक फीमेल लाया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारी के अनुसार आदेश मिलने के बाद जू सफारी से पटना जू के लिए शेर दिया जाएगा। वहीं देश के विभिन्न जू में जगुआर के बारे में जानकारी ली जा रही है। जिस जगह से जगुआर होगा वहां जू के अधिकारी बात करेंगे।

अदला-बदली के तहत लाने के लिए अनुमति के लिए पत्र लिखा जाएगा। पटना के लोगों को अमेरिका में पाए जाने वाले जगुआर का दीदार करने का अवसर मिलेगा। मांसाहारी जीवों में अधिक वजन वाला जगुआर है।

पटना जू के जानवरों में ब्लड लाइन चेंज करने के लिए देश के विभिन्न चिड़ियाघरों से बाघ और गैंडा लाने के लिए कागजी प्रक्रिया चल रही है। हैदराबाद असम, यूपी, कर्नाटक सहित अन्य जगहों के जू से संपर्क किया जा रहा है। जानवरों की अदला-बदला के तहत बाघ और गैंडा लाए जाएंगे। इन जानवरों के बदले घड़ियाल या अन्य कोई जानवरों को दिया जाएगा।
17 वर्षों बाद जेब्रा का जन्म

संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में 17 वर्ष बाद जेब्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। जू प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का जन्म 27 अक्टूबर को हुआ था और उसे सुरक्षित रखा गया है। बच्चा स्वस्थ और उसे मां वर्णिका और पिता हरिश्चंद्र का भरपूर प्यार मिल रहा है।

लंबे समय से मादा जेब्रा वर्णिका अकेली थी। बीते वर्ष बनेरघट्टा (कर्नाटक) से नर जेब्रा को पटना जू में लाया गया था। जू के चिकित्सक और अधिकारियों की देखरेख में बीते वर्ष मादा वर्णिका ने गर्भधारण किया था।

जू की ओर से पूरा ख्याल रखा गया। अभी लोगों को जेब्रा के बच्चे का दीदार करने को इंतजार करना होगा। बच्चे छोटे होने के साथ यहां के वातावरण में ढलने के बाद आम लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा। जू प्रशासन की ओर से बच्चे को पूरी देखभाल की जा रही है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 14:15 , Processed in 0.125984 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表