找回密码
 立即注册
搜索
查看: 195|回复: 0

Air Quality: ताजमहल के शहर में खराब स्थिति में पहुंची हवा, एक्यूआई पहुंचा 236

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:15 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पानी की छिड़काव करती गाड़ी।



जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम में नमी बढ़ने और हवा के बहाव की गति कम होने से शहर की हवा में वायु प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। शहर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब स्थिति में 236 दर्ज किया गया। यह सोमवार के एक्यूआइ 215 से अधिक था। हवा में घुली अति सूक्ष्म कणों व धूल कणों की मात्रा अधिक रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक्यूआई खराब स्थिति में पहुंचने से सांस लेने में तकलीफ हुई। खांसने के साथ ही लाेग छींकते रहे। स्मार्ट सिटी के नौ सेंसर पर तो एक्यूआइ खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। इस स्थिति के अधिक देर तक रहने से स्वस्थ लोगों के साथ ही बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
सभी ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग स्टेशनों पर खराब स्थिति रही

  

शहर में उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के छह ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग स्टेशन संजय प्लेस, मनोहरपुर, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, रोहता और शाहजहां गार्डन पर मंगलवार को एक्यूआइ खराब स्थिति में रहा। सबसे खराब एक्यूआइ नगर निगम परिसर में लगे संजय प्लेस ऑटोमेटिक मॉनिटरिंंग स्टेशन पर 282 रहा।

  
स्मार्ट सिटी के नौ सेंसर पर खतरनाक स्थिति में रहा एक्यूआई

  

इसके एक किमी की परिधि में स्थित आगरा स्मार्ट सिटी के बाग फरजाना स्थित सेंसर पर एक्यूआइ खतरनाक स्थिति में 419 और स्टेट बैंक आफ इंडिया के जोनल ऑफिस पर 402 रहा। शहर में सबसे अधिक एक्यूआई हाथीघाट स्थित स्मार्ट सिटी के सेंसर पर 425 दर्ज किया गया। संजय प्लेस व हाथीघाट के पास वायु गुणवत्ता की इस स्थिति के लिए जाम रहा। एमजी रोड पर मेट्रो के काम की वजह से जाम लग रहा है।


स्मार्ट सिटी के सेंसर पर स्थिति


स्थान, एक्यूआई
हाथीघाट, 425
बाग फरजाना, 419
कलाकृति, 409
छीपीटोला चौराहा, 406
धूलियागंज, 406
सदर भट्टी, 405
विभव नगर, 403
ईदगाह चौराहा, 402
एसबीआइ जोनल आफिस, 402

  
सुबह रह सकती है धुंध, दिन में निकलेगी धूप

  

शहर में गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिली।


शहर में मंगलवार सुबह शहर के खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिली। इसके बाद धूप निकल आई। दिन में आसमान साफ रहा। सामान्य से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम रहने से हल्की ठंड का अहसास हुआ। शाम ढलने के बाद फिर गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी के बाद ठंडी हवा चलने और शीतलीय विकिरण के चलते मौसम में बदलाव आया है। गुरुवार से न्यूनतम व शुक्रवार से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:01 , Processed in 0.119682 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表