找回密码
 立即注册
搜索
查看: 209|回复: 0

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, दहशत भरी शाम से अब तक क्या-क्या हुआ?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:08:43 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के बाद आग लग गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार कम-से-कम 8 लोगों की मौत और 11 घायल हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कब, क्या हुआ

  • शाम 6:52 बजे: लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद आग भड़क उठ।
  • 7:00 बजे: धमाके की लपटों ने पास की कई कारों और ऑटो रिक्शों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के इलाके में धुआं और अफरातफरी फैल गई।
  • 7:12 बजे: पहली आधिकारिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 11 घायल हैं।
  • 7:18 बजे: सामने आया कि धमाके में आसपास की कई गाड़ियां भी पूरी तरह जल चुकी हैं।
  • 7:29 बजे: दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
  • 7:53 बजे: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीम पहुंचीं। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई।
  • 8:02 बजे: दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बयान जारी किया, कहा- अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह हादसा था या किसी साजिश।
  • 8:08 बजे: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके से आसपास की खिड़कियों के शीशे टूट गए और सड़क पर शरीर के हिस्से बिखरे मिले।
  • 8:26 बजे के बाद: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में हाई अलर्ट घोषित किया गया। धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में सुरक्षा बढ़ाई गई।

अभी तक मुख्य बिंदु

  • धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 1) के पास पार्क की गई कार में हुआ।
  • शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 9 लोगों की मौत और 11 घायल हुए।
  • कई वाहन जलकर नष्ट हुए, कारें और ऑटो रिक्शा भी शामिल।
  • विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं, जांच जारी है कि यह दुर्घटनावश था या जानबूझकर किया गया हमला।
  • स्पेशल सेल, NSG और FSL टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।
  • दिल्ली पुलिस ने इलाके को सील कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया है।

अभी क्या पता नहीं

  • धमाके की असल वजह, दुर्घटना या आतंकी हमला, तय नहीं हुआ।
  • मृतकों और घायलों की पहचान और हालत की पुष्टि जारी।
  • किस वाहन में धमाका हुआ और कौन-सा विस्फोटक पदार्थ इस्तेमाल हुआ, यह फोरेंसिक रिपोर्ट से साफ होगा।


यह भी पढ़ें- दिल्ली में धमाका कैसे हुआ और इसके बड़ी साजिश तो नहीं ? अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताई चिंता
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 01:16 , Processed in 0.168204 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表