找回密码
 立即注册
搜索
查看: 50|回复: 0

कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया यूनिटी मार्च का शुभारंभ, बोले- अब भारत देश दूसरे के उत्पादों पर निर्भर नहीं रहेगा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:05:47 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। जागरण संवाददाता, कानपुर। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा 10 से 20 नवंबर तक प्रत्येक विधानसभा में यूनिटी मार्च निकाल रही है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक छावनी विधानसभा से इसका शुभारंभ किया। वहीं, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रोफेशनल सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लक्ष्य विकसित देशों की सूची में खड़ा करना


उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत यह कार्यशाला आयोजित की गई है जिससे प्रोफेशनल सम्मेलन का नाम दिया गया । आत्मनिर्भर भारत के तहत स्थानीय उद्योगों को मजबूती देने का काम किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य देश को विकसित देशों की सूची में खड़ा करना है। हाल के दिनों में भारत ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री ने तय किए हैं कि देश दूसरे के उत्पादों पर निर्भर नहीं रहेगा। बल्कि अपने उत्पादों के जरिए, हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेगा

  
कोरोना में मील नहीं बंद हुई


उन्होंने कहा, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कोरोना के समय जब आर्थिक मंदी आई थी तो भारत ने अपने कृषि के बदौलत हमारी अर्थव्यवस्था बेहतर हुई थी। कोरोना कल में भी हमारी चीनी मील 1 मिनट के लिए बंद नहीं हुई। यह आत्मनिर्भर भारत का ही काम है। नैनो यूरिया उसी का परिणाम है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

\“रक्षा के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा\“


पहले हम टेक्नोलाजी और मशीन दोनों बाहर से मांगते थे। और मोदी जी के नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आतंकवादियों ने जब कानपुर के लाल पर हमला किया तो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को समूह नष्ट करने का काम किया। ब्रह्मोस मिसाइल जो लखनऊ में बनती है उसमें पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों का खात्मा किया।

\“अंतरिक्ष विज्ञान में लगातार नए प्रयोग हो रहे\“


अंतरिक्ष विज्ञान में भी हम तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं। दूसरे देशों से हम आगे हैं।  हम दैनिक उपयोग के लिए जो भी वस्तु लाते हैं उसमें की भारत के बेटे की ऊर्जा और मेहनत लगी होनी चाहिए। हमारे इंजीनियर आर्किटेक्ट व्यापारी चिकित्सक देश को आगे बढ़ाने में आगे आए। वन जिला वन प्रोडक्ट इसी के तहत लागू किया गया है। रामपुर की चाकू अलीगढ़ के ताले, अमरोहा की ढोलक लखनऊ की चिकन बनारस की साड़ी मुरादाबाद का पीतल उद्योग सबसे अलग है। भारत निर्मित वस्तुएं खरीदें । ताकि वर्ष 2047 तक देश विकसित देश की श्रेणी में खड़ा हो सके। वहीं, कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिली है। भीड़ बढाने के लिए हाईस्कूल इंटर के बच्चों को भी बुला लिया गया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 04:15 , Processed in 0.147112 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表