找回密码
 立即注册
搜索
查看: 658|回复: 0

Nainital Weather: नैनीताल में पर्यटकों की बहार, सुहावने मौसम का आनंद लेने पहुंचे हजारों सैलानी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 23:01:53 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

नैनीताल झील।



जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में खुशनुमा मौसम के बीच सैलानियों की आमद जारी है। वीकेंड के तीन दिनों में 25 हजार अधिक सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद बरकरार रहेगी। पर्यटक वाहनों से शहर के माल रोड सहित अन्य सड़कों, भवाली रोड पर जाम भी लगा, यातायात पटरी पर लाने पर पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सैलानियों के चलते लगा जाम


शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार सुबह तक जारी रहा। शनिवार को सर्वाधिक सैलानी पहुंचे। जिसके चलते अधिकांश होटल पैक रहे। महानगरों में प्रदूषण और वीकेंड के कारण सैलानियों का रुझान पर्वतीय क्षेत्रों की ओर बढ़ा है।दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत गुजराती सैलानी पहुंचे हुए हैं। जिस कारण नगर की रंगत में निखार आ गया है।
चटक धूप खिली रही


स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल व केव गार्डन सैलानियों से पटे नजर। नैनी झील में पर्यटन सीजन की तरह नौकाएं नजर आई। पर्यटन व्यवसायी राज कुंवर के अनुसार मैदानी इलाकों में प्रदूषण बढ़ने के बाद पर्यटकों की स्वाभाविक आमद बढ़ी है। इधर रविवार को चटक धूप पूरे दिन खिली रही। नगर में सुबह शाम की ठंड में बढ़ोतरी हो चली है। ठंड से राहत पाने के लिए हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ रहा है।

जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 75 व न्यूनतम 40 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। रात्रि तापमान में कमी आने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 04:16 , Processed in 0.420756 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表