找回密码
 立即注册
搜索
查看: 183|回复: 0

हरियाणा में शिमला जैसी ठंड, MP में शीतलहर तो ऊटी में जमी ओस... इन राज्यों में दिखने लगा सर्दी का सितम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:57:21 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बढ़ने वाला है सर्दी का सितम।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमालय की घाटियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा सीधे मैदानी इलाकों में पहुंच रही है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान गिर गया है तो दक्षिण में लौटते मानसून की बारिश के चलते ऊटी में भी ठंड का असर दिखने लगा है। यहां पर गाडियों की विंड स्क्रीन और पेड़ पौधों पर पड़ी ओस बूंदे जम गईं।
राजस्थान के इन जिलों का गिरा पारा

बर्फीली हवा की वजह से राजस्थान के अलवर, उदयपुर और झुंझनू में पारा गिर गया है। इन शहरों में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। बारां और करौली में पहली बार तामपान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।
नवंबर में ही ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में तो नवंबर में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिसमें राजगढ़ सबसे ज्यादा ठंडा रहा और लगभग 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपा, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में तेज शीत लहर चली।

वहीं, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा अमरकंटक में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की अगर मानें तो अगले 2 दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ की एक-दो जगहों पर शीतलहर चलने की चेतावनी भी दी गई है।
पंजाब में भी कड़ाके की ठंड

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिया के बाद नवंबर की शुरुआत से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिसकी वजह से रात और सुबह की ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, इस साल ला नीना का प्रभाव भी ठंड बढ़ने का कारण रहा है। पंजाब में तापमान गिरने के पीछे इसे एक कारण माना जा रहा है। इसका असर दिसंबर में उत्तर भारत में दिखाई देता है।
हरियाणा में पड़ रही शिमला जैसी ठंड

हरियाणा की अगर बात करें तो यहां पर शिमला जैसी ठंड पड़ रही है। शनिवार को हिसार और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। रात का तापमान 7 से 10 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है और हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
बिहार में भी दिखने लगा ठंड का असर

बिहार में तेज पछुआ हवाओं से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवा के सीजन से पहले आने की वजह से इस साल अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल एक और दो नवंबर को हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, महेंद्रगढ़ का तापमान पहुंचा 7 डिग्री; कई शहरों में AQI 300 के पार
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 08:22 , Processed in 0.234025 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表