找回密码
 立即注册
搜索
查看: 284|回复: 0

Bihar Election 2nd Phase: दो पूर्व डिप्‍टी सीएम की क‍िस्‍मत होगी तय, नेताओं के रिश्‍तेदार भी समर में

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 前天 22:56 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 11 को।  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Election 2nd Phase: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर होगी।

इनमें मंत्री, पूर्व मंत्री के साथ दो-दो पूर्व उप मुख्यमंत्रियों की जीत-हार भी तय होनी है। यही नहीं, दूसरा चरण नेताओं के रिश्तेदारी की भी परीक्षा लेगा। किसी मंत्री की बहू, किसी की पत्नी तो किसी का बेटा चुनावी समर में उतरा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे पहले मंत्रियों की बात करें तो बेतिया से पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी और कटिहार से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।
निर्दलीय जीते सुम‍ित कुमार सिंह व बसपा से आए जमा खान भी मैदान में

वहीं पिछली बार निर्दलीय चुनाव जीतकर मंत्री बनने वाले सुमित कुमार सिंह और चैनपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर मंत्री बनने वाले जमां खान इस बार जदयू के टिकट पर चुनावी समर में हैं।

इसके अलावा अमरपुर से जदयू के जयंत राज, झंझारपुर से भाजपा के नीतीश मिश्रा, नौतन से भाजपा के नारायण प्रसाद, फुलपरास से जदयू की शीला मंडल और धमदाहा से लेशी सिंह जदयू की प्रत्याशी हैं।

राज्य सरकार के कई पूर्व मंत्री भी दूसरे चरण के मतदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें राजद के टिकट पर पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ मधुबनी से, लोजपा आर के टिकट पर पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम चेनारी से, राजद के टिकट पर पूर्व मंत्री बीमा भारती रूपौली से चुनावी मैदान में हैं।  
कुशवाहा की पत्‍नी, मांझी की बहू क‍िस्‍मत ईवीएम में होगी लॉक

राजद की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी सिकंदरा सीट से प्रत्याशी हैं। रिश्तेदारों की बात करें तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम सीट से पहली बार चुनावी मैदान में हैं।

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद नबीनगर से जदयू तो पूर्व जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा राजद के टिकट पर जहानाबाद से प्रत्याशी हैं।

जमुई से पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के बेटी श्रेयसी सिंह (Shooter Shreyasi Singh) एक बार फिर भाजपा के टिकट पर लड़ रही हैं।

केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi की बहू दीपा मांझी इमामगंज से हम के टिकट पर तो पूर्व मंत्री रामचन्द्र पूर्वे की बहू डा. स्मिता पूर्वे परिहार से राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। बाराचट्टी से मांझी की समधन ज्योति देवी भी फिर से चुनाव लड़ रही हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 05:25 , Processed in 0.120398 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表