找回密码
 立即注册
搜索
查看: 268|回复: 0

असम के झरने में बहे यूपी-बिहार के 3 स्टूडेंट, छात्रा की लाश बरामद; 2 अभी भी लापता

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:53:07 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

असम के 3 स्टूडेंट्स के साथ हादसा। फोटो - X



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में फर्स्ट ईयर के 3 आईटी स्टूडेंट्स पिछले काफी समय से लापता थे। उनके झरने में गिरने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं, अब उनमें से 1 छात्रा की लाश बरामद की गई है, लेकिन 2 लोग अभी भी लापता हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका की पहचान 20 वर्षीय सर्वकृतिका के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। सर्वकृतिका असम के सिलचर स्थित एक NIT कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

सर्वकृतिका के दो दोस्त, 19 वर्षीय राधिका (बिहार) और 20 वर्षीय सौहार्द राय का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
झरना देखने पहुंचे थे 7 स्टूडेंट्स

असम पुलिस के अनुसार, 7 लोगों का एक ग्रुप झरना देखने गया था। इस दौरान किसी 1 का पैर फिसल गया। 2 लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद भी पानी में गिर गए। झरने के तेज बहाव में तीनों बह गए।
कहां हुआ हादसा?

घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम ने बचाव और राहत कार्य चलाया। सर्वकृतिका का शव मिलने के बाद NIT ने भी इस घटना की पुष्टि की है। NIT ने बताया कि घटनास्थल कॉलेज से 55 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हादसा शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे बौलसोल झरने के पास हुआ था।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 13:00 , Processed in 0.147097 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表