找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1005|回复: 0

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, महेंद्रगढ़ का तापमान पहुंचा 7 डिग्री; कई शहरों में AQI 300 के पार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:48:55 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाओं से गिरेगा रात का तापमान, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा।



जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में तेजी से रात का तापमान नीचे गिर रहा है। अब आने वाले दिनों में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात का तापमान और ज्यादा गिर सकता है। शनिवार को प्रदेश में महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही। वहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री तो हिसार का 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, प्रदेश के हर जिले की हवा खराब है। रोहतक इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित शहर रहा। रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 374 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात तेजी से ठंडी हो रही है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ और हिसार का तापमान राजस्थान के चुरू के साथ जम्मू और हिमाचल के शिमला से भी कम है। रात को अब आने वाले दिनों ठंड और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। उससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। कुछ एक स्थानों पर बीच बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश में शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) काफी ज्यादा बढ़ रहा है। अधिकतर शहरों का एक्यूआई 200 पार है। रोहतक की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। उसके अलावा बहादुरगढ़ और चरखी दादरी का एक्यूआई भी 300 को पार कर गया है।
जानिये किस शहर का कितना एक्यूआई

अंबाला - 271बहादुरगढ़ - 325

बल्लभगढ़ - 129

भिवानी - 253

चरखी दादरी - 302

धारूहेड़ा - 152

फरीदाबाद - 264

फतेहाबाद - 281

गुरुग्राम - 236

हिसार - 162

जींद - 295

कैथल - 283

करनाल - 264

कुरुक्षेत्र - 269

मानेसर - 291

नारनौल - 215

पलवल - 126

पंचकूला - 156

पानीपत - 282

रोहतक - 374

सिरसा - 277

सोनीपत - 251

यमुनानगर - 260
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 15:05 , Processed in 0.139579 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表