找回密码
 立即注册
搜索
查看: 457|回复: 0

Weather Update: यूपी में ठंड! लखनऊ में पारा गिरा और बाराबंकी सबसे ठंडा, आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:48:33 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। तीन दिन पहले तक दिन में हल्की धूप की वजह से रात में सामान्य तापमान था, लेकिन शुक्रवार को अचानक न्यूनतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से राजधानी में भी लोगों ने पहली बार ठंड महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार, अभी एक सप्ताह तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
यूपी में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के आसार

  

सुबह हल्की धुंध तो कहीं कोहरा रहेगा। दिन में धूप और रातें ठंडी होंगी। लखनऊ में 29.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन में हल्की गर्मी रही, लेकिन रात का पारा सीजन में पहली बार 13.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को भी न्यूनतम और अधिकतम इसी के आसपास रहने के पूर्वानुमान हैं। हालांकि, बाराबंकी में रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Odisha Weather Update: ओड़िशा में शीतलहर का खतरा! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग और पहलगाम में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, 16 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? जानें अपडेट
मौसम विभाग का ये है आज का पूर्वानुमान


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, कानपुर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आगरा में 11.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री नीचे आ सकता है। तराई और पूर्वी यूपी के जिलों अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्का कोहरा और धुंध के आसार बने रहेंगे। पछुवा हवा चलने से सूरज ढलने के बाद हल्की ठंड होगी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 15:05 , Processed in 0.153222 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表