找回密码
 立即注册
搜索
查看: 978|回复: 0

Bihar News: मनियारी में किशोरी से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपित के घर पर किया हंगामा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:46:35 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रस्तुति को लेकर इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सहयोगी, मनियारी। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह आरोपित के दरवाजे पर हंगामा किया। भीड़ में से किसी ने उसके घर पर पत्थर भी फेंके। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपित युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित गांव के रिश्ते से किशोरी का चाचा बताया जाता है। जानकारी के अनुसार किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां शुक्रवार की शाम दो और बच्चों को लेकर मायके गई थीं, जबकि घर पर केवल किशोरी और उसके पिता मौजूद थे।

रात लगभग दो बजे खिड़की से आवाज सुनकर किशोरी की नींद खुली। खिड़की पर केवल एक प्लाई की शीट थी, जिसे किसी ने धीरे से हटाया। डर के मारे किशोरी चौकी से नीचे छिप गई। तभी पड़ोस का एक युवक खिड़की से कमरे में घुस आया।

आरोपित ने तकिये से मुंह दबाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसके पिता जाग गए, लेकिन आरोपित ने उनसे हाथापाई की और भाग गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पीड़िता का भी मेडिकल जांच कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस को स्पीडी ट्रायल के लिए न्यायालय में भेजा जाएगा।
हाल ही में जमानत पर बाहर आया था आरोपित

ग्रामीणों के अनुसार आरोपित युवक हाल ही में दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित मानसिक रूप से विकृत और अक्सर नशे में रहता है। वह पहले भी कई महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतें कर चुका है।

स्थानीय कुछ लोगों की मिलीभगत से कई बार ऐसे मामलों को दबा दिया गया है। वह गांव में अमानत का कार्य करता है और शाम को नशेड़ी तत्वों के साथ बैठकर शराब पीने का आदी है।


आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। छानबीन जारी है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित की है।
-

-एसी ज्ञानी, एसडीपीओ पश्चिमी टू
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 15:06 , Processed in 0.145884 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表