找回密码
 立即注册
搜索
查看: 665|回复: 0

परंपराओं के बीच प्यार की नई मिसाल, सुंदरबन में दो लड़कियों ने की शादी; गांव वालों ने दिया आशीर्वाद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-26 22:44:56 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सुंदरबन में दो लड़कियों ने की शादी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुंदरबन के गहराई वाले हिस्से में बसे एक छोटे से गांव में एक अनोखी शादी हुई। यहां दो युवतियों ने समाज की परंपराओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे को जीवन साथी चुना। रिया सरदार और रेखी नास्कर नाम की ये दोनों पेशे से डांसर हैं। 4 नवंबर को दोनों ने कुलतली ब्लॉक के जलाबेरिया इलाके के पालेर चक मंदिर में सात फेरे लिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव के सैकड़ों लोग इस शादी के गवाह बने। लोगों ने शंख बजाकर, उल्लास भरी आवाजे निकालकर और फूल बरसाकर दोनों को आशीर्वाद दिया। बता दें, समलैंगिक विवाह को भारत में अभी कानूनी मान्यता नहीं मिली है, लेकिन यह शादी किसी विरोध की बजाय सच्चे प्यार का प्रतीक बनी।
दुल्हन बनी रिया और दूल्हा रेखी

रिया ने पारंपरिक दुल्हन का रूप धारण किया, जबकि रेखी ने दूल्हे की तरह मुकुट पहना। मंदिर के पुजारी ने सभी वैदिक मंत्रों के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। गांव के लोग उत्सुकता से यह दृश्य देखते रहे, कई हैरान थे लेकिन अधिकतर ने चुपचाप स्वीकार किया।

रिया मंदिरबाजार के रमेश्वरपुर की रहने वाली हैं। बचपन में माता-पिता के निधन के बाद उनकी परवरिश उनकी मौसी कविता कोयाल ने की। वहीं, रेखी बकुलतला थाना क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा, “हम व्यस्क हैं, हमें अपना जीवन चुनने का आधिकार है। प्यार में लिंग का क्या मतलब?“
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। बाद में दोनों एक ही डांस ग्रुप में शामिल हो गईं, जहां उनका रिश्ता और गहरा हो गया।

गांव के लोगों ने भी इस शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय निवासी मिलन सरदार ने कहा, “हम सबने मिलकर अपनी बेटियों की नई जिंदगी की शुरुआत में मदद की। पूजा के बाद सबने चिकन-चावल का भोजन किया, जैसे किसी और शादी में होता है।“
पुलिस ने कहा- कोई शिकायत नहीं मिली

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शादी को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। अधिकारी ने कहा, “अगर गांव में मंदिर में शांति से कोई कार्यक्रम हुआ है, तो पुलिस का उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं।” शादी के बाद जब गांव में शंखध्वनि थमी और लोग अपने घर लौटे तब रिया और रेखी हाथों में हाथ डाले खड़ी थीं।

कटक में हादसा, मणिसाहु चौक पर इमारत की बालकनी ढही; 3 लोगों की मौत
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 17:13 , Processed in 0.156273 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表