找回密码
 立即注册
搜索
查看: 213|回复: 0

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन की PC में सिर्फ तेजस्वी की फोटो, BJP बोली- कांग्रेस का सम्मान चोरी हो गया

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 22:10:04 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में होने वाली महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने की संभावना है, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के पोस्टर से राहुल गांधी की तस्वीर गायब है। BJP ने इसे कांग्रेस के “अपमान“ के तौर पर पेश करते हुए तंज कसा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर

पोस्टर में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत RJD और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत में मतभेद सुलझाने के लिए पटना पहुंचे थे। वह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी के साथ मौजूद रह सकते हैं। लंबी खींचतान के बाद महागठबंधन के सहयोगी दल आज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकता का संदेश देना चाहते हैं।
\“राहुल का सम्मान चोरी\“

BJP के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस? लेकिन केवल एक तस्वीर। राहुल गांधी और कांग्रेस का \“सम्मान चोरी\“। कांग्रेस और राहुल को उनकी जगह दिखा दी?“

पूनावाला ने \“सम्मान चोरी\“ का जिक्र कर राहुल गांधी के \“वोट चोरी\“ अभियान पर तंज कसा है। राहुल ने चुनाव आयोग पर BJP के साथ मिलकर चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

  


Joint PC? But only one picture

Rahul Gandhi & Congress ka “samman chori”

Showed Congress & Rahul his place? pic.twitter.com/BTztFZgvOP— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) October 23, 2025


पूनावाला ने यह भी दावा किया कि RJD ने कांग्रेस को \“धमकाकर\“ तेजस्वी यादव को गठबंधन का चेहरा स्वीकार करने के लिए मजबूर किया।

महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मकसद बिहार चुनाव से पहले गठबंधन की एकजुटता दिखाना है। सीट-बंटवारे को लेकर RJD और कांग्रेस के बीच लंबे समय तक चली बातचीत में तनाव की खबरें सामने आई थीं। अशोक गहलोत की मध्यस्थता के बाद अब दोनों दल एक मंच पर आने की तैयारी में हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 06:13 , Processed in 0.225543 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表