找回密码
 立即注册
搜索
查看: 493|回复: 0

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई देसी दीवाली, मेन्यू में दिखा भारतीय स्वाद और विदेशी अंदाज का संगम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 22:09:05 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बेहद शानदार था प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी का मेन्यू (Picture Courtesy: Instagram)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार उनकी दीवाली पार्टी में भी देखने को मिला। न्यूयॉर्क में आयोजित प्रियंका की दीवाली पार्टी में देसी स्वाद और विदेशी अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिला।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में रहकर भी प्रियंका ने इस त्योहार को भारतीय रंग में रंग दिया। उन्होंने अपने मेहमानों के लिए ऐसा मेन्यू तैयार करवाया जो न केवल भारतीय स्वाद का एहसास दिलाता था, बल्कि बच्चों और बड़ों दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। आइए जानें प्रियंका की दीवाली पार्टी का मेन्यू कैसे था।  
कैसी थी प्रियंका की दीवाली पार्टी?

इस खास लंच का प्रबंधन न्यूयॉर्क की फेमस शेफ प्रिया वंदा चौहान ने किया। उन्होंने पार्टी के बाद सोशल मीडिया पर उस शानदार मेन्यू की झलकियां शेयर कीं, जिसने सबका दिल जीत लिया।
        View this post on Instagram

A post shared by Chef PriaVanda (@chefpriavanda)

स्टार्टर से हुई स्वादिष्ट शुरुआत

पार्टी की शुरुआत टे स्टी स्टार्टर से हुई, जिनमें भारतीय स्ट्रीट फूड का मजा छिपा था। मेन्यू में शामिल थे मिनी काठी रोल्स, चिकन नगेट्स विद देसी डिप, बॉम्बे सैंडविच विद गूई चीज, मसाला फ्राइज, पापड़ी चाट, भेल पुरी और चिली पनीर बाइट्स। इन सब डिशेज ने मेहमानों को मुंबई की गलियों और दिल्ली की चाट की याद दिला दी।
मेन कोर्स में देसी और विदेशी फ्यूजन

मेन कोर्स को दो हिस्सों में बांटा गया था- एक बच्चों के लिए और दूसरा बड़ों के लिए। बच्चों के लिए मेन्यू में था मैक एंड चीज कप्स, मिनी पास्ता बोल्स, बटर चिकन स्लाइडर्स और वेगी पिज्जा स्क्वेर्स। वहीं, बड़ों के लिए परोसा गया काठी रोल प्लेटर, हक्का नूडल्स कप्स, बटर चिकन करी और पनीर टिक्का मसाला। हर डिश में देसी तड़के और मॉडर्न प्रेजेंटेशन का शानदार मेल देखने को मिला।
सबसे खास आकर्षण- मिनी डोसा लाइव स्टेशन

पार्टी की जान था मिनी डोसा लाइव स्टेशन, जिसे खास तौर पर बच्चों के लिए तैयार किया गया था। यहां तीन तरह के बेस विकल्प थे- प्लेन मिनी डोसा (वीगन, ग्लूटन-फ्री और नट-फ्री), चीज डोसा और माइल्ड पोटैटो डोसा। बच्चे अपने पसंद के टॉपिंग्स चुन सकते थे जैसे शेडेड चीज, मैंगो केचप, स्वीट कॉर्न, कोकोनट या मिंट चटनी, पनीर भुर्जी और क्रिस्पी सेव।
ड्रिंक्स और डेजर्ट में भी देसी ट्विस्ट

खाने के साथ मेहमानों ने मैंगो लस्सी स्मूदीज और स्ट्रॉबेरी शेक्स का आनंद लिया। मिठाई के सेक्शन में भी प्रियंका ने अपने देसीपन का तड़का लगाया। वहां परोसे गए गुलाब जामुन चीजकेक बाइट्स, रबड़ी ड्रिजल के साथ ब्राउनी बाइट्स और कलरफुल केक पॉप्स ने हर किसी का दिल जीत लिया।

प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी इस बात का सबूत थी कि वे न केवल भारतीय परंपराओं से जुड़ी हैं, बल्कि उन्हें आधुनिक और ग्लोबल टच देना भी बखूबी जानती हैं। उनका यह फेस्टिव लंच न सिर्फ स्वाद से भरपूर था, बल्कि भारत की खुशबू को न्यूयॉर्क तक पहुंचाने वाला एक शानदार जश्न भी बन गया।

यह भी पढ़ें- 17 करोड़ का मिनी पर्स लेकर गईं नीता अंबानी, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दिखाया जलवा
यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में दीवाली पार्टी में छाए Priyanka Chopra और निक जोनस, आइवरी थ्री पीस में एक्ट्रेस ने लगाई आग
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 06:44 , Processed in 0.486637 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表