找回密码
 立即注册
搜索
查看: 534|回复: 0

iPhone यूजर्स को ट्रैक कर रहा है Apple Maps का नया फीचर, जानें कैसे करें इसे बंद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 22:08:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

iOS 26 में यह फीचर बॉय-डिफॉल्ट इनेबल रहता है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए पॉपुलर है। अब एपल भी यूजर्स को ट्रैक करने लगया है। यह सब iOS 26 अपडेट के बाद शुरू है। नए सॉफ्टवेयर अपडेट में एपल ने Visited Places नाम से नया फीचर है। आईओएस 26 में यह फीचर बाय डिफॉल्ट इनेबल रखता है। यह यूजर्स की विजिट की लोकेशन का रिकॉर्ड रखता है, जिससे बाद में इसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स दूसरों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। एपल का दावा है कि यह फीचर यूजर्स के लिए नेविगेशन को आसान बनाता है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना यह यूजर्स की प्रावेसी को ट्रैक करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगर आप भी अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं तो इस फीचर को आसानी से डिसेबल कर सकते हैं। इसके साथ ही अब तक इस फीचर ने आपके द्वारा विजिट किए लोकेशन को डिलीट भी कर सकते हैं। यहां हम आपको इस फीचर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Apple का Visited Places फीचर कैसे काम करता है?

Apple का कहना है कि iPhone के Maps ऐप में Visited Places फीचर यूजर की लोकेशन हिस्ट्री को डिवाइस में सेव रखता है। इसके साथ ही यह यूजर्स द्वारा विजिट की गई जगहों की लिस्ट बना देता है। यूजर्स इसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इसके साथ ही एपल ने यूजर्स को इन्हें मैनेज करने का ऑप्शन भी दिया है। इस लिस्ट में सेव लोकेशन को यूजर शेयर भी कर सकता है।

Apple का कहना है कि विजिटेड प्लेस फीचर में सेव डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है, यानी यूजर की प्राइवेसी को इससे कोई खतरा नहीं है। अगर आप इस फीचर को बंद करना चाहते हैं तो यह काफी आसान है।
Visited Places फीचर को कैसे बंद करें?

  • स्टेप 1: इस फीचर को बंद करने के लिए iPhone में Settings ऐप ओपन करें।
  • स्टेप 2: यहां आपको Apps पर जाना है और फिर Maps को सिलेक्ट करना है।
  • स्टेप 3: इसके बाद आपको Location और फिर Visited Places का ऑप्शन मिलेगा।
  • स्टेप 4: Visited Places के सामने दिए टॉगल की मदद से इसे डिसेबल कर सकते हैं।


टॉगल ऑफ करने के बाद Maps ऐप यूजर को ट्रैक करना बंद कर देता है। इसके साथ ही पहले सेव लोकेशन को डिलीट कर सकते हैं।
Visited Places हिस्ट्री को कैसे क्लियर करें

  • स्टेप 1: अपने iPhone में Apple Maps ऐप ओपन करें।
  • स्टेप 2: अब आपको Visited Places पर जाना है।
  • स्टेप 3: नीचे स्क्रॉल करें और Clear History पर क्लिक करें।


यह भी पढ़ें- iPhone Fold कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत? फीचर्स समेत सबकुछ जानें
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 06:46 , Processed in 0.516987 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表