找回密码
 立即注册
搜索
查看: 287|回复: 0

जाने-अनजाने रोज शरीर में जा रहे Microplastics... बचना है, तो किचन से आज ही निकाल फेंके ये 10 चीजें

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:35:11 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

किचन से माइक्रोप्लास्टिक हटाने के 10 आसान तरीके (Image Source: Freepik)  



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं- ऑर्गेनिक खाना, फिटनेस रूटीन, डिटॉक्स ड्रिंक और क्या-क्या नहीं! हालांकि, क्या आपको मालूम है कि हर दिन, बिना जाने-समझे, हम में से कई लोग अपने शरीर में Microplastics भी पहुंचा रहे हैं? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, ये बेहद छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण हैं, जो हवा, पानी और खासकर हमारे किचन के सामानों में छिपे होते हैं। बता दें, धीरे-धीरे ये शरीर के अंगों तक पहुंच जाते हैं और कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में बिना देर किए जानते हैं किचन की वो 10 चीजें (Microplastics in Food), जिन्हें अगर आप आज ही बाहर निकाल दें, तो माइक्रोप्लास्टिक से काफी हद तक बच सकते हैं।

  
पुराने और खरोंच वाले प्लास्टिक कंटेनर

प्लास्टिक के डिब्बे, खासकर जब गर्म खाना उनमें रखा जाता है या उन्हें माइक्रोवेव किया जाता है, तो वे माइक्रोप्लास्टिक के कणों को छोड़ते हैं।

  • बदलाव: इनकी जगह कांच या स्टेनलेस स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड

जब आप प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड पर सब्जियां या मीट काटते हैं, तो चाकू के कारण छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण भोजन में मिल जाते हैं।

  • बदलाव: लकड़ी या स्टील के कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें।

नॉन-स्टिक बर्तन

नॉन-स्टिक बर्तनों पर लगी टेफ्लॉन कोटिंग (Polytetrafluoroethylene - PTFE) के खरोंचने या ज्यादा गरम होने पर इसमें से जहरीले केमिकल और माइक्रोप्लास्टिक्स निकलते हैं।

  • बदलाव: ढलवां लोहा, स्टेनलेस स्टील या अच्छी गुणवत्ता वाले सिरेमिक बर्तनों का इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक के पानी की बोतलें और जग

बार-बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बोतलें समय के साथ खराब होती हैं और पानी में माइक्रोप्लास्टिक के कण छोड़ती हैं।

  • बदलाव: पानी पीने और स्टोर करने के लिए कांच या स्टील की बोतलें और जग इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक रैप

भोजन को लपेटने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक क्लिंग रैप भी गर्म या ऑयली फूड के संपर्क में आने पर माइक्रोप्लास्टिक और अन्य केमिकल छोड़ सकती है, जो भोजन में मिल जाते हैं।

  • बदलाव: इसकी जगह बटर पेपर, कांच के कंटेनर या सिलिकॉन फूड कवर का इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक/नायलॉन के बर्तन

प्लास्टिक या नायलॉन के चम्मच, पलटे आदि गर्म तेल या भोजन के संपर्क में आने पर पिघल सकते हैं और छोटे कण छोड़ सकते हैं।

  • बदलाव: खाना पकाने के लिए लकड़ी, स्टील या सिलिकॉन के बर्तनों का ही इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक के टी बैग

कुछ टी बैग्स कागज के बजाय नायलॉन या प्लास्टिक फाइबर से बने होते हैं। गर्म पानी में ये बड़ी संख्या में माइक्रोप्लास्टिक छोड़ सकते हैं।

  • बदलाव: खुले पत्ती वाली चाय का इस्तेमाल करें या फिल्टर के लिए स्टेनलेस स्टील की छलनी का इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक स्पॉन्ज और स्क्रबर्स

बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ये प्लास्टिक स्पॉन्ज रगड़ने पर छोटे प्लास्टिक फाइबर छोड़ते हैं जो पानी के जरिए पर्यावरण और अंततः आपके भोजन चक्र में शामिल हो सकते हैं।

  • बदलाव: बर्तन धोने के लिए जूट या नारियल के रेशे से बने प्राकृतिक स्क्रबर्स या प्लांट-बेस्ड स्पॉन्ज का यूज करें।

डिस्पोजेबल प्लास्टिक के प्लेट और गिलास

पार्टियों या पिकनिक में इस्तेमाल होने वाले एक बार यूज होने वाले प्लास्टिक के बर्तन, खासतौर पर गर्म खाने के संपर्क में आने पर, माइक्रोप्लास्टिक छोड़ते हैं।

  • बदलाव: दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों या पत्ते/कागज से बने डिस्पोजेबल ऑप्शन्स का इस्तेमाल करें।

टेक-आउट कंटेनर से सीधे खाना

बाहर से लाए गए गर्म भोजन को सीधे प्लास्टिक कंटेनर से खाने से बचें, क्योंकि गर्मी से प्लास्टिक के कण तेजी से खाने में आ सकते हैं।

  • बदलाव: भोजन को तुरंत घर के बर्तनों में निकाल लें और फिर खाएं।


माइक्रोप्लास्टिक्स से पूरी तरह बचना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आप अपने शरीर में जाने वाले प्लास्टिक की मात्रा को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- प्लास्टिक से भी ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक छोड़ती हैं कांच की बोतलें! नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें- रोजमर्रा की चीजों के जरिए शरीर में जा रहा Microplastics, ऐसे कर सकते हैं इससे अपना बचाव
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 06:58 , Processed in 0.239779 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表