找回密码
 立即注册
搜索
查看: 503|回复: 0

दारोगा मां ने अपने बच्चे पर कुछ यूं तानी ममता की चादर... ड्यूटी पर भी अविरल बरसता रहा वात्सल्य स्नेह, दिल छू लेगा ये दृश्य

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:33:04 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Bihar Election Memorable Moments:



कुंदन कुमार सिंह, बांका। Bihar Election Memorable Moments दो चरणों में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे उम्मीदवारों के नामांकन के साथ मतदान की ओर आगे बढ़ रहा है, वैसे ही गांव-देहात से शहर तक चुनावी परिदृश्य के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन बांका से सामने आई एक तस्वीर ने व्हाटसएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सरीखे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, यह पहली बार नहीं था, जब कोई महिला अपनी ड्यूटी के बीच अपने कलेजे के टुकड़े पर इस कदर ममता बरसाती दिखीं। इससे पहले भी कर्तव्य पथ पर डटीं मां-बेटे के दुलार, प्यार वाली तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में वायरल हुई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बार की तस्वीर में खास यह है कि बिहार पुलिस की दारोगा मां की चुनाव ड्यूटी लगी थी। विधि-व्यवस्था संभालने की महती जिम्मेवारी के बीच उसने अपने अबोध बच्चे बेल्ट से बांधकर सीने से लगा रखा था। इस दौरान पुलिस वालों से लेकर सामान्य जनमानस की निगाहें उस पर टिकी रहीं। बताया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव और लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व के कारण पुलिस- प्रशासन ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। लिहाजा बांका पुलिस की सब इंस्पेक्टर मां को अपने बच्चे के साथ ड्यूटी करनी पड़ रही है।

सजग-सकल समाज को सुखद संदेश दे रही यह दिल छू लेने वाली तस्वीर बांका जिला के नक्सल प्रभावित बेलहर प्रखंड के बघोनियां गांव से सामने आई है। जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चुनावी जनसभा आयोजित की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए थे। ड्यूटी के दौरान एक महिला एसआइ सभी के आकर्षण का केंद्र बनीं। दरअसल, वह छह महीने के अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी निभा रही थीं। बच्चे को उसने बेल्ट से अपनी गोद में इस तरह बांध रखा था कि वह सुरक्षित भी रहे और ड्यूटी भी प्रभावित न हो।

कर्तव्य के साथ कलेजे के टुकड़े को दुलार

हर किसी को भावविह्वल करने वाला यह दृश्य देखकर सबकी निगाहें उसी पर ठहर गईं। लोग दारोगा मां के समर्पण और मातृत्व भाव की खुले मन से सराहना करते नजर आए। एक ओर वर्दी का कर्तव्य, दूसरी ओर मां का दायित्व। दोनों ही महत्वपूर्ण जिम्मेवारियों को इस महिला दारोगा ने बखूबी निभाया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 08:51 , Processed in 0.713614 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表