找回密码
 立即注册
搜索
查看: 615|回复: 0

Uttarakhand Chhath: भव्य रूप में मनेगा छठ पर्व, कुंभ की तर्ज पर घाटों पर होंगी सुविधाएं

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:32:41 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पूर्वांचल के लोगों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत भव्य होंगे घाट, महिलाओं के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम



अंकुर अग्रवाल, जागरण, देहरादून। आस्था का महापर्व छठ इस बार दून में भव्य रूप से आयोजित होगा। ऐसा देहरादून में पहली बार होगा, जब तीन स्थानों पर नदियों के किनारे छठ पूजा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे, ताकि व्रत करने वालों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला प्रशासन कुंभ की तर्ज पर घाटों पर सुविधा प्रबंध करने की तैयारी कर रहा। जहां न केवल पथ-प्रकाश की पूरी व्यवस्था होगी, बल्कि कपड़े बदलने को महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई है।

राजधानी दून में पूर्वांचलवासियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसलिए उनकी धार्मिक आस्था व सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रेमनगर में टौंस नदी पर बने पुल के नीचे, टपकेश्वर मंदिर में तमसा नदी घाट व चंद्रबनी सेवलाकलां मंदिर के प्रांगण में अस्थायी घाट बनाने का निर्णय लिया है।

इन नदियों के दोनों किनारों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा। किनारों पर जहां भी छठ के लिए समतल किनारे उपलब्ध होंगे, जिला प्रशासन की ओर से व्रतधरियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। आदेश जारी किए गए हैं कि छठ पूजा के दौरान वहां सफाई व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए।

व्रतधारियों व स्वजन को धूल आदि की परेशानी से बचाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाए। पुलिस व यातायात पुलिस को वहां सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यकता हुई तो पूजा स्थलों पर चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस बार इन स्थलों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसे लेकर आज कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, जल संस्थान, पर्यटन विभाग की बैठक होगी।

दून शहर में 22 छठ घाट

देहरादून शहर में कुल 22 छठ घाट हैं, जिनमें टपकेश्वर, चंद्रबनी, रायपुर, केशरवाला, गुल्लरघाटी, सेलाकुई, हरवंशवाला, रायपुर, मालदेवता, पुलिया नंबर-छह, प्रेमनगर, पथरीबाग, ब्रह्मपुरी, नत्थनपुरा, चंद्रबनी, भंडारी बाग, सिंगल मंडी मुख्य हैं। इस वर्ष छठ पूजन 25 से अक्टूबर तक होगा।

इस तरह मनाते हैं चार दिन पर्व

संतान प्राप्ति और उसके खुशहाल जीवन की कामना के लिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस पूजा का काफी महत्व है। दून की बात करें तो बिहार के लोग इस पर्व को खासा उल्लास के साथ मनाते हैं। छठ पूजा का पर्व छठी मैया और सूर्य देव को समर्पित है। इस महापर्व को चार दिन तक मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज सेहत पर कर रहा वार, खानपान का रखें ख्याल; डॉक्टर दे रहे हैं यह सलाह

कार्तिक माह में मनाए जाने वाले इस त्योहार के पहले दिन नहाय खाय की परंपरा को निभाया जाता है। अगले दिन खरना पूजा होती है। इसके बाद निर्जला व्रत की शुरुआत होती है।अगले दिन व्रत किया जाता है और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है जबकि अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना की जाती है।

ब्रह्मपुरी में है राज्य का पहला छठ पार्क

ब्रह्मपुरी स्थित राज्य का पहला छठ पार्क भी पूरी तरह से छठ पूजा के लिए तैयार किया गया है। इससे व्रतियों को पूजा करने में काफी सुविधा मिलेगी। ब्रह्मपुरी के वार्ड-74 में वर्ष 2021 में अमृत योजना के तहत 74 लाख रुपये से साढ़े पांच बीघा भूमि में इस पार्क में पूजा के लिए अलग से कुंड स्थापित किया गया है। इसी के पास छोटी नहर का भी निर्माण किया गया है। इससे श्रद्धालु भगवान सूर्य को जल अर्पित कर सकते हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 08:57 , Processed in 0.855008 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表