找回密码
立即注册
搜索
查看: 876|回复: 0

पाकिस्तानी हमले में मारे गए क्रिकेटरों के दुख में डूबा अफगानिस्तान, देश के दिग्गजों ने लिखे भावुक पोस्ट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:32:00 | 显示全部楼层 |阅读模式

अफगानिस्तानी क्रिकेटरों की मौत पर पसरा मातम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में मारे गए तीन अफगानिस्तान के क्रिकेटरों की मौत के पूरे क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है। ये तीनों क्रिकेटर पाकटिका राज्य में थे तभी पाकिस्तान ने हमला कर दिया। अफागिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों ने इस हमले की निंदा की है और तीनों क्रिकेटरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस हमले की निंदा करते हुए तीनों क्रिकेटरों के नाम उजागर किए हैं और साथ ही अगले महीने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली ट्राई सीरीज से नाम वापस ले लिया है।
देश के क्रिकेटरों ने जताया दुख

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब ने इस हमले की निंदा की है और सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है, “हम उरुगन, पाकटिका प्रांत में किए गए कायरानापूर्ण हमले से काफी दुखी हैं जिसमें मासूम आमलोग और साथी क्रिकेटर शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना का ये निर्दयी अटैक हमारे लोगों, हमारी आजादी पर हमला है, लेकिन ये सभी हमारी अफगान भावना को तोड़ नहीं सकता।“

We are deeply saddened by the cowardly military attack in Argun, Paktika, that martyred innocent civilians and fellow cricketers. This brutal act by the Pakistani army is an assault on our people, pride, and independence.but it will never break the Afghan spirit.
— Gulbadin Naib (@GbNaib) October 17, 2025

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी ने भी इस हमले की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, “जालिमों द्वारा हमारे मासूम लोगों और घरेलू क्रिकेटरों का नरसंहार जघन्य है और न भूलने वाला है। अल्लाह शहीदों को स्वर्ग में सबसे ऊंचा दर्जा दे, सताने वालों को परेशान करे और उनको उनके कामों के हिसाब से सजा दे। खिलाड़ियों और आम लोगों को मारना सम्मान की बात नहीं है। ये गहरा अपमान है।“

انالله واناالیه راجعون

د ظالمانو لخوا د ملکي وګړو او زموږ د کورني کرکټ لوبغاړو شهیدانېدل یو ستر نه بښونکی جنایت دی، شهیدانو ته دې لوی خدای جنت فردوس نصیب کړي او ظالمان دې خدای ج ذلیل او په خپل قهر ګرفتار کړي.
د لوبغاړو او ملکي وګړو شهیدانول افتخار نه بلکه د بیغرتۍ آخري
حد دی!…
— fazalhaq farooqi (@fazalfarooqi10) October 17, 2025

अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने अपने फेसबुक पर लिखा, “एक दोस्ताना मैच के बाद पाकटिका प्रान्त में पाकिस्तानी सेना के हमले में मारे गए लोगों की मौत की खबर सुनना मेरे लिए काफी दर्दभरा रहा है। ये सिर्फ पाकटिका के लिए ही नहीं बल्कि पूरे अफगानिस्तान क्रिकेट परिवार और देश के लिए दुख की बात है। हमले में मारे गए खिलाड़ियों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।“

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज से नाम लिया वापस, राशिद खान ने जताया दुख

यह भी पढ़ें- \“हमारी जमीन 25 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए...\“, अफगानिस्तान के हमलों से बौखलाए ख्वाजा आसिफ
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 10:37 , Processed in 0.369767 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表