找回密码
 立即注册
搜索
查看: 59|回复: 0

Ranji Trophy: गोवा के बल्‍लेबाज ने दोहरा शतक जड़कर बना डाला रिकॉर्ड, गावस्‍कर, सचिन और कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा...

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:30:29 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

अभिनव तेजराणा



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गोवा के बल्‍लेबाज अभिनव तेजराणा ने रणजी ट्रॉफी में ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्‍गज भी नहीं कर सके। तेजराणा ने चंडीगढ़ के खिलाफ 320 गेंदों में 205 रन बनाए और उन खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट में शामिल हुए, जिन्‍होंने रणजी ट्रॉफी डेब्‍यू मैच में दोहरा शतक जमाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज अभिनव तेजराणा रणजी ट्रॉफी के अपने डेब्‍यू मैच में शतक जमाने वाले गोवा के पहले खिलाड़ी बने। वैसे, रणजी ट्रॉफी इतिहास में वो 14वें खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने यह कारनामा किया। वह गुंडप्‍पा विश्‍वनाथ और अमोल मजूमदार जैसे दिग्‍गजों के क्‍लब का हिस्‍सा बने।
तेंदुलकर चूक गए थे

सौराष्‍ट्र के जय गोहिल आखिरी बल्‍लेबाज थे, जिन्‍होंने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्‍यू मैच में दोहरा शतक जमाया था। गोहिल ने 2022 में असम के खिलाफ 246 गेंदों में 227 रन की पारी खेली थी। याद दिला दें कि तेजराणा बुधवार को नाबाद 130 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। गुरुवार को उन्‍होंने 70 रन जोड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

पता हो कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 2022 में गोवा के लिए अपने डेब्‍यू रणजी मैच में शतक जमाया था, लेकिन वो इसे दोहरे शतक में तब्‍दील करने में नाकाम रहे थे।
रणजी ट्रॉफी डेब्‍यू में दोहरा शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज

  • गुंडप्‍पा विश्‍वनाथ
  • अमोल मजूमदार
  • अंशुमन पांडे
  • मनप्रीत जुनेजा
  • जीवनजोत सिंह
  • अभिषेक गुप्‍ता
  • अजय रोहेरा
  • मयंक राघव

  • सकीबुल गनी
  • पवन शाह
  • सुवेद पार्कर
  • जय गोहिल
  • अभिनव तेजराणा
  • आयुष डोसेजा

गोवा का विशाल स्‍कोर

गोवा ने चंडीगढ़ के खिलाफ 566 रन का विशाल स्‍कोर बनाया। अभिनव तेजराणा के अलावा ललित यादव (213 रन) ने भी दोहरा शतक जमाया। यादव ने 393 गेंदों में 22 चौके और चार छक्‍के की मदद से 213 रन बनाए। चंडीगढ़ की तरफ से विषु कश्‍यप ने सात विकेट झटके। निषुंक बिरला को तीन विकेट मिले।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-1: वैभव हुए फेल, ईशान किशन का शतक; शमी ने झटके 3 विकेट

यह भी पढ़ें- 14 चौके और 2 छक्के… रणजी ट्रॉफी में ईशान किशन का बल्ला बना तोप! पहले ही दिन ठोका शतक
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 11:48 , Processed in 0.221585 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表