找回密码
 立即注册
搜索
查看: 649|回复: 0

Dhanteras 2025: धनतेरस पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, खुशहाल होगा जीवन

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:29:55 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Dhanteras 2025: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली: Dhanteras 2025:दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। यह दिन धन के देवता कुबेर, माता लक्ष्मी और आरोग्य के भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को भी बहुत प्रिय है। इस साल यह 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी है। इस दिन प्रदोष काल में पूजा का विधान है, तो आइए जानते हैं कि इस शुभ संयोग में शिवलिंग (Shivling Par Kya Chadhaye?) पर ऐसा क्या अर्पित करें? जिससे शिव कृपा प्राप्त हो सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
जल में काले तिल मिलाकर करें अभिषेक

इस दिन शनि प्रदोष का संयोग बन रहा है, इसलिए इस दिन शिवलिंग का अभिषेक जल में काले तिल मिलाकर करें। इसके साथ ही \“ॐ नमः शिवाय\“ मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।
बिल्व पत्र और सफेद चंदन

भगवान शिव को बिल्व पत्र और सफेद चंदन बहुत प्रिय हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करें और उस पर सफेद चंदन से \“ॐ\“ या \“नमः शिवाय\“ लिखें। इस उपाय को करने से मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही सभी कामों में सफलता मिलेगी।
शहद की धारा

धन की कामना और जीवन में मधुरता लाने के लिए इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें। शहद को समृद्धि और मिठास का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और दरिद्रता दूर होती है।
अक्षत

ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से धन वृद्धि होती है। ध्यान रखें कि चावल के दाने टूटे हुए न हों। पूजा के बाद इन अक्षत में से कुछ दाने अपने पर्स या तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन में स्थिरता रहती है और घर में बरकत बनी रहती है।
एक रुपया का सिक्का

पूजा के दौरान शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाने के बाद, एक सिक्का अर्पित करें। यह सिक्का बाद में उठाकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर अर्पित किया गया यह धन तिजोरी में रखने से धन में तेरह गुना बढ़ोतरी होती है। साथ ही मां लक्ष्मी खुश होती हैं।

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: इस पौधे को लगाने से मिलती है कुबेर देव की कृपा, धनतेरस पर जरूर लाएं घर

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है धनिया और नमक, क्या है इसका महत्व और कारण?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 11:28 , Processed in 0.153707 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表