找回密码
 立即注册
搜索
查看: 180|回复: 0

प्रिंस एंड्रयू की और बढ़ी मुश्किलें, यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की कुंडली निकालने का पुलिस को दिया था काम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:29:47 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रिंस एंड्रयू पर यौन शोषण पीड़िता की जानकारी मांगने का आरोप (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू ने 2011 में पुलिस से वर्जीनिया जियुफ्रे नाम की महिला की निजी जानकारी निकलवाने की कोशिश की थी, ऐसी रिपोर्ट ब्रिटिश अखबार मेल ऑन संडे में सामने आई है। जियुफ्रे ने एंड्रयू पर उस समय यौन शोषण का आरोप लगाया था, जब वह नाबालिग थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिपोर्ट आने के कुछ दिन पहले ही एंड्रयू ने आलोचनाओं के बीच अपना \“ड्यूक ऑफ यॉर्क\“ खिताब छोड़ने का एलान किया था। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि वह इन नए दावों की सक्रिय रूप से जांच कर रही है। वहीं, बकिंघम पैलेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कौन हैं प्रिंस एंड्रयू?

बता दें, प्रिंस एंड्रयू किंग चार्ल्स के छोटे भाई हैं। उन्होंने 2011 में यूके के ट्रेड एम्बेसडर पद से इस्तीफा दिया था। 2019 में उन्होंने सभी शाही जिम्मेदारियां छोड़ दी और 2022 में यौन शोषण के आरोपों के चलते उनके सैन्य पद और शाही अधिकार भी छीन लिए गए थे।

वहीं, वर्ष 2022 में एंड्रयू ने वर्जीनिया जियुफ्रे द्वारा दायर मुकदमे को कोर्ट के बाहर निपटा लिया था। जियुफ्रे ने उन पर आरोप लगाया था कि एंड्रयू ने उनका शोषण किया था जब वह किशोरी थीं। हाल ही में जियुफ्रे की आत्महत्या के बाद मामला फिर चर्चा में आया है, खासकर उनकी किताब के आने के बाद।
क्या है रिपोर्ट में?

मेन ऑन संडे की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रयू ने 2011 में अपने सुरक्षा अधिकारी से कहा था कि वह जियुफ्रे के बारे में जानकारी जुटाएं। रिपोर्ट में दावा है कि उन्होंने उस वक्त क्वीन एलिजाबेथ की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी को ईमेल कर कहा था कि उनके पास जियुफ्रे की जन्मतिथि और सोशल सिक्योरिटी नंबर है और उन्हें लगता है कि उसका अमेरिका में क्रिमिनल रिकॉर्ड है।
पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि, जियुफ्रे के परिवार ने कहा है कि उनके खिलाफ किसी भी अपराध का रिकॉर्ड नहीं है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अधिकारी ने एंड्रयू के कहने पर कोई कार्रवाई की थी।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “हम मीडिया रिपोर्ट से अवगत हैं और इन दावों की जांच कर रहे हैं।“ ब्रिटेन के ऊर्जा मंत्री एड मिलिबैंड ने बीबीसी से कहा कि यह आरोप बेहद गंभीर हैं।

डकैती के बाद फ्रांस का लूवर म्यूजियम बंद... 100 साल से से चोरों के निशाने पर क्यों है संग्रहालय?
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 20:10 , Processed in 0.218406 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表