找回密码
 立即注册
搜索
查看: 816|回复: 0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सम्राट चौधरी का दावा- बिहार अब विकास की नई इबारत लिखेगा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:28:42 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बिहार अब विकास की नई इबारत लिखेगा



संवाद सूत्र,रामगढ़। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल मैदान में शनिवार को एनडीए समर्थित भाजपा के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के नामांकन सभा में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि बिहार विकास के मामले में नई पटकथा लिख रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित है। 2005 से पहले व अब के बिहार की तुलना कर लोगों से सहयोग की अपील की। डिप्टी सीएम ने कहा कि तब के समय में बिहार में केवल पांच मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान हर जिले में मेडिकल कालेज व इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं।

यही नहीं युवाओं को पठन पाठन में परेशानी व दूर दराज न जाना पड़े इसको लेकर सरकार हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने जा रही है। पहले बिहार का बजट 3 हजार करोड़ का होता था अब 3 लाख 17 हजार करोड़ का बिहार का बजट हमलोगों के कार्यकाल में पास किया गया है। जबकि बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद यहां से सब खनीज संपदा चला गया। बालू व आलू केवल रह गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि आज बिहार विकास के मामले में अग्रणी राज्य बन गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं। यहां हमलोगों ने पांच लाख लोगों को पांच वर्ष में सरकारी नौकरी दिया।

अगले पांच वर्षो में 11 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र के हर खेतों तक गंगाजल पहुंच जाएगा। इस दौरान राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद भैरवा व पूर्व सांसद अरुण कुमार ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय तथा संचालन राजीव श्रीवास्तव ने किया। इससे पहले स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह द्वारा सभी डिप्टी सीएम व पूर्व सांसद को मां मुंडेश्वरी का प्रतीक चिह्न दे अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। इस दौरान परशुराम तिवारी, विधानसभा प्रभारी, कृपा शंकर चौबे, जदयू के प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, तरुण सिंह, बैजयंती राय सहित एनडीए के नेता व कार्यकर्ता मंचासीन रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 00:43 , Processed in 0.192171 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表