找回密码
 立即注册
搜索
查看: 131|回复: 0

लिव-इन में रही महिला पर सौतन ने घर में घुसकर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल; 12 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:27:27 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पीड़ित महिला के साथ मारपीट करते हुए आरोपित महिला  



जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। बीती 7 अक्टूबर को थाना गुरुहरसहाय क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही एक महिला को उसकी साैतन ने अपने साथियों सहित घर में घुसकर उसे बालों से घसीटा, मारपीट की व अगवाह करने की कोशिश करने के बाद में उसे दाना मंडी के गेट के पास फैंककर फरार हो गए। इस मामले में 8 अक्टूबर को पुलिस की ओर से 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब शनिवार को उक्त घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कई महिलाएं व एक व्यक्ति एक घर में घुसने के बाद कमरे में बैठी महिला को बालों से घसीटकर बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उक्त महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे देखकर आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस मामले में थाना गुरुहरसहाय के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता संजना रानी पत्नी परमजीत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह निवासी सरुप सिंह वाली ने अपने ब्यानों में बताया था कि उसके पति परमजीत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह की पहले वीना रानी पुत्री बलवीर सिंह निवासी चक्क मुहंमदे वाला के साथ शादी हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। वहीं वीना रानी करीब डेढ साल पहले उसके पति परमजीत सिंह को छोड़कर चली गई थी और उसके बाद पीड़िता व उसके पति ने लिव-इन रिलेशन में रहने का केस सैशन कोर्ट में लगाया था।

अदालत ने उन्हें एक साथ रहने की मंजूरी दी थी। पीड़िता ने बताया कि बीती 7 अक्तूबर को उसके पति की पहली पत्नी वीना रानी पुत्री बलवीर सिंह, बलवीर सिंह पुत्र खान सिंह, विदिया बाई पत्नी बलवीर सिंह, मनजीत कौर पत्नी चन्ना सिंह, छिंद्र कौर पत्नी तारा सिंह वासी चक्क मुंहमदें वाला, अमृता पत्नी सुलखन सिंह, सुलखन सिंह, विक्की पुत्र सुलखन सिंह, सचिन पुत्र सुलखन सिंह वासी मौजम, सीमा रानी पत्नी हरजिन्द्र सिंह, हरजिन्द्र सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी गांव राणा जिला फाजिल्का उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। उसकी साैतन संजना व उसके साथियों ने उसे घर से बालों से पकड़कर घसीटा, मारपीट की व उसे गाड़ी में जबरदस्ती उठाकर ले गए। इसके बाद जब उसके देवर ने उनका पीछा किया तो उक्त सभी आरोपित उसे दाना मंडी गुरुहरसहाय के गेट पर फेंककर वहां से फरार हो गए थे।

इस संबंधी बात करने पर एसएसपी भूपिंद्र सिंह सिधु ने बताया कि उक्त घटना के बाद पुलिस की ओर से पीड़ित महिला के ब्यानों पर 12 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काम कर रही है व जल्द आरोपितों पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 03:36 , Processed in 0.219568 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表