找回密码
 立即注册
搜索
查看: 604|回复: 0

करवाचौथ पर पतियों को बेहोश कर 12 दुल्हनों ने कर दिया ये काम, सुबह उठे तो पूरा परिवार रह गया सन्न

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:26:38 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

करवाचौथ पर पतियों को बेहोश कर 12 दुल्हनों ने कर दिया ये काम, सुबह उठे तो पूरा परिवार रह गया सन्न






जागरण संवाददाता, अलीगढ़। लुटेरी दुल्हनों की करतूतों ने शादी की खुशी मना रहे 12 परिवारों को गहरा सदमा दे दिया है। दो से तीन दिन पूर्व शादी होने के बाद करवाचौथ की रात ये दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गईं। परिवार को सुबह जागने पर उनके गायब होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़ित परिवारों ने विचौलिये से संपर्क किया तो वह भी गायब था। फरार महिलाएं बिहार की रहने वाली बतायी जा रही हैं, जबकि उनका विवाह कराने वाला विचौलिया इगलास निवासी एक ही व्यक्ति बताया जा रहा है। इन परिवारों में चार परिवार तो अपनी शिकायत लेकर सामने आए हैं, मगर आठ परिवार इस शिकायत के साथ सामने आना नहीं चाहते।

इगलास निवासी विचौलिए के संपर्क में ये परिवार आए थे। बताया जा रहा है कि इगलास क्षेत्र के ही निवासी एक सचिन नाम के व्यक्ति के माध्यम से ये परिवार विचौलिये से मिले थे। ये लड़कियां भी उसी के घर में रुकी बतायी जा रही हैं। इगलास के कैलाश नगर निवासी वीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी एक संपर्की के माध्यम से इगलास निवासी विचौलिये से संपर्क किया था।

उसके बाद बेटे प्रेमवीर का विवाह मनीषा नाम की लड़की से तय हो गया। बीते करवाचौथ वाले दिन शुक्रवार को हाथरस में कोर्ट मैरिज की थी। इसमें उसकी बहन आरती देवी और बहनोई आर्यन सिंह गवाह बने। उनके आधार कार्ड पर बिहार के जिला रोहताश के गांव मंगरावा का पता दर्ज है। घर में आने के बाद प्रेमवीर और मनीषा को घर के बड़ों ने आशीर्वाद दिया।

शादी के दिन ही करवाचौथ पर्व होने पर विधि विधान से कार्यक्रम हुआ। त्योहार के चलते उन्होंने नई बहू ने कान में सोने क बाले, मंगलसूत्र, तोड़ियां व अन्य आभूषण पहने हुए थे। त्योहार कार्यक्रम के बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर सोने चले गए। सुबह उठे तो मनीषा घर में नहीं थी।

घर में तलाश किया, कहीं नहीं मिली। पता चला कि वह जेवरात समेत फरार हो गई है। वहीं नौ अक्टूबर को सासनीगेट क्षेत्र के मथुरा रोड दौलता वाली माता के पास निवासी निहाल शर्मा के बेटे प्रतीक शर्मा से बिहार की ही निवासी शोभा से विवाह हुआ। इनसे भी कई बार में आनलाइन 1.20 लाख रुपये ले लिए गए। सुबह शोभा भी घर पर नहीं मिलीं और जो जेवर पहनकर वह सोई थी, वह भी गायब थे।

पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि इसी तरह उसी विचौलिये के जरिए इगलास के ही भौरा जैठौली निवासी कालू और सुंदर का भी विवाह हुआ। इन दोनों परिवारों से भी उसी विचौलिये को एक-एक लाख रुपये से ज्यादा रुपये मिला। बताया कि आनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान जिसके खाते में पैसे गए हैं, वह एक मुस्लिम व्यक्ति बताया जा रहा है। आठ और परिवार हैं, जिनके साथ यह घटना घटी है। मगर, सामाजिक लोकलाज के चलते वह खुलकर सामने आना नहीं चाहते हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 18:02 , Processed in 0.193292 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表