找回密码
 立即注册
搜索
查看: 496|回复: 0

जयप्रकाश नारायण का नाम लेकर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को घेरा, कह दी ये बड़ी बात

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:26:17 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

जयप्रकाश नारायण का नाम लेकर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को घेरा, कह दी ये बड़ी बात






राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना राजनीतिक पाखंड है। सपा हमेशा से लोकतंत्र विरोधी रही है। जिस कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव मंच साझा कर रहे हैं, उसी कांग्रेस ने जयप्रकाश नारायण जैसे लोकतंत्र के प्रहरी को जेल में डाला था। यह वही कांग्रेस है जिसने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र को कुचला था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पाठक ने कहा है कि सपा को लोकतंत्र या संविधान से कोई लेना-देना नहीं, उनका मकसद केवल सुर्खियां बटोरना और सत्ता की कुर्सी पर बैठना है। जयप्रकाश नारायण की जयंती भाजपा पूरे देश में मना रही है, क्योंकि इमरजेंसी के दौरान सबसे अधिक जनसंघ और आरएसएस के कार्यकर्ता जेलों में बंद किए गए थे। कई समाजवादी भी जेल भेजे गए थे, लेकिन सपा आज उन नेताओं के त्याग को भुलाकर कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता की सौदेबाजी कर रही है।

सपा ने दलितों के सम्मान पर गहरी चोट की

विधान परिषद सदस्य डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि वर्ष 2012 से 2017 तक सपा का शासनकाल दलितों के अपमान, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का प्रतीक था। जिस समय पूरे देश में कांशीराम के नाम से बने संस्थानों को सम्मान दिया जा रहा था, उसी समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम को मिटाने का काम किया।

कांशीराम के नाम से चलने वाली सरकारी योजनाओं के नाम बदल दिए गए। यह कृत्य दलितों के सम्मान पर गहरी चोट थी। अखिलेश जिस कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं, उसी कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान किया था।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो परियोजना बनाई थी, वह विलासिता और दिखावे का प्रतीक थी। जयप्रकाश नारायण ने हमेशा सादगी और गरीबों के कल्याण का संदेश दिया। योगी सरकार इस प्रोजेक्ट को वापस ला रही है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 20:09 , Processed in 0.194186 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表