|
|
क्रमश: रश्मि वर्मा और भागीरथी देवी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता,बेतिया (पश्चिम चंपारण)। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list बिहार विधानसभा में 12 फरवरी 2024 को हुए फ्लोर टेस्ट में विलंब से पहुंची रामनगर की भाजपा विधाए भागीरथी देवी और नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा का टिकट काटकर भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन का कड़ा संदेश दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ये दोनों फ्लोर टेस्ट के दिन सदन में विलंब से पहुंची थीं, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष देखा गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए सत्र में दोनों विधायक करीब दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सदन में दाखिल हुईं, जबकि तब तक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बहुमत साबित कर दिया था।
फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा के सभी विधायकों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे समय पर सदन में उपस्थित रहें और एकजुटता दिखाएं। लेकिन भागीरथी देवी और रश्मि वर्मा के देर से पहुंचने को पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता माना।
इस घटना के बाद भाजपा ने आंतरिक समीक्षा बैठक में दोनों के आचरण पर नाराज़गी जताई। बताया जाता है कि प्रदेश नेतृत्व ने रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी, जिसके बाद 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों का टिकट काट दिया गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने यह कदम यह दिखाने के लिए उठाया कि पार्टी अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा के अंदर संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि चाहे वरिष्ठता या क्षेत्रीय प्रभाव कुछ भी हो, पार्टी लाइन से विचलन पर कार्रवाई तय है। इस कदम से भाजपा ने संगठनात्मक सख्ती और अनुशासन पर फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। |
|