找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1014|回复: 0

बोधगया विधानसभा 229, चुनावी रंगत में, तीन प्रखंड और 3.24 लाख मतदाता तैयार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 18:25:35 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। आगामी बोधगया विधानसभा चुनाव 2025 (229 अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट) के लिए क्षेत्र में चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। मतदान के लिए बोधगया विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड बोधगया, टनकुप्पा और फतेहपुर की मतदाता पूरी तरह से तैयार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार बोधगया विधानसभा में कुल 324,312 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 169,962, महिला 154,348 और दो थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस क्षेत्र में बोधगया प्रखंड के 7, टनकुप्पा प्रखंड के 10 और फतेहपुर प्रखंड के 18 पंचायत एवं एक नगर पंचायत मतदान केंद्र हैं।

फतेहपुर प्रखंड में कुल मतदाता 159,174 हैं, जिनमें पुरुष 83,379, महिला 75,793 और दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। टनकुप्पा प्रखंड में कुल मतदाता 83,866, जिसमें पुरुष 44,041 और महिला 39,825 हैं। बोधगया प्रखंड की चार पंचायत एवं नगर परिषद शामिल है। यहां 81272 मतदाता की संख्या है।

चुनावी माहौल को लेकर राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के नामों का अंतिम फैसला करने में लगे है। क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों का निरीक्षण प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है।

स्थानीय राजनीतिक समीक्षक बताते हैं कि इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों के बीच सघन प्रचार प्रसार और ग्रामीण एवं शहरी मतदाताओं के बीच मत बदलने की संभावनाएं चुनावी रोमांच बढ़ा रही हैं। 11 नवंबर को होने वाले इस चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है ताकि सभी मतदाता शांतिपूर्ण मतदान कर सकें। बोधगया विधानसभा की इस सुरक्षित सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक होने की संभावना जताई जा रही है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 03:37 , Processed in 0.220185 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表