找回密码
 立即注册
搜索
查看: 129|回复: 0

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने राघोपुर से किया नामांकन, दो सीटों से चुनाव लड़ने पर तोड़ी चुप्पी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:25:30 | 显示全部楼层 |阅读模式
  
तेजस्वी यादव ने राघोपुर से किया नामांकन






जागरण संवाददाता, हाजीपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके बाद उन्होंने सभी अटकलों पर अपना जवाब दिया।

तेजस्वी यादव ने कहा, “राघोपुर की जनता ने हम पर लगातार दो बार भरोसा किया है। जनता मालिक है। यह तीसरी बार है जब हमने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है। हमें विश्वास है कि राघोपुर की जनता एक बार फिर हम पर भरोसा करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हम सिर्फ़ सरकार नहीं बनाना चाहते, हम बिहार बनाना चाहते हैं। अब बिहार भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त राज्य बनना चाहता है। कई लोग अफवाह फैला रहे थे कि हम दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे।

तेजस्वी 243 सीटों से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन जब एक सीट की बात आती है, तो हम पहले से ही राघोपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं और केवल राघोपुर से ही चुनाव लड़ रहे हैं।“


#WATCH | हाजीपुर, बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “राघोपुर की जनता ने हम पर लगातार दो बार भरोसा किया है। जनता मालिक है। यह तीसरी बार है जब हमने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है। हमें विश्वास है कि राघोपुर की जनता एक बार फिर हम पर भरोसा करेगी... हम सिर्फ़ सरकार नहीं… https://t.co/kGp3RgNn6Z pic.twitter.com/gnh9iAJLNa — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025


तेजस्वी यादव पूर्व में दो बार राघोपुर का विधायक रहे चुके हैं। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज ने चंचल कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि एनडीए ने अभी तक राघोपुर से उमीदवार घोषित नहीं किया है। जिसके कारण एनडीए कार्यकर्ता एवं नेताओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबरी देवी, सांसद मीशा भारती, संजय यादव सहित कई विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 20:13 , Processed in 0.198617 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表